फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ulama angry for playing DJ in marriage

मेरठ : शादी में डीजे बजाने पर उलमा नाराज, नहीं पढ़ाया निकाह, परिजनों ने किया दूसरा इंतजाम

Mon, 14 Mar 2022 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, किठौर (मेरठ)
अमर उजाला नेटवर्क, किठौर (मेरठ) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 14 Mar 2022 01:01 AM IST
सार

परिजनों ने निकाह की रस्म पूरी कराने के लिए गजियाबाद से उलमा को बुलाया और बेटी को विदा किया। कस्बे में पूरे दिन यह मामला चर्चा में रहा।

विज्ञापन
ulama angry for playing DJ in marriage
demo pic - फोटो : amar ujala

विस्तार

शादी में आतिशबाजी और डीजे बजाने से नाराज उलेमा ने शनिवार को एक शादी समारोह में निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने निकाह की रस्म पूरी कराने के लिए गजियाबाद से उलमा को बुलाया और बेटी को विदा किया। कस्बे में पूरे दिन यह मामला चर्चा में रहा।

विज्ञापन


कस्बे की मस्जिद के काजी मो. शामिल और काजी सद्दाम हुसैन ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व श्यामपुर स्थित मदरसे में सभी उलमा की बैठक हुई थी। इसमें तय किया गया था कि मुस्लिम समाज की शादियों में डीजे बजाने, खडे़ होकर खाना खिलाने, आतिशबाजी आदि करने वालों के यहां कोई निकाह नहीं पढ़ाएगा। उलमा का कहना है कि शरीयत इसकी इजाजत नहीं देता है। 
विज्ञापन


काजी सद्दाम हुसैन ने बताया कि कस्बे के एक व्यक्ति की बेटी की शादी शनिवार को होनी थी। तीन दिन से लगातार आतिशबाजी और डीजे चल रहा था।  जानकारी होने पर उलमा उनके घर पहुंचे और आपत्ति जताई। उक्त परिवार ने समारोह में आतिशबाजी नहीं करने की बात कही, लेकिन वह इस हरकत से बाज नहीं आए। इसके बाद शनिवार को कस्बे के सभी उलमा ने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed