फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UG-PG, LLB registration opportunity now till December 9

यूजी-पीजी, एलएलबी में अब नौ दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन का मौका

Mon, 07 Dec 2020 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
UG-PG, LLB registration opportunity now till December 9
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में यूजी-पीजी एलएलबी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर नौ दिसंबर कर दी गई है। पीजी और एलएलबी की मेरिट नौ दिसंबर के बाद जारी की जाएगी। कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एसवीबीपी हॉस्पिटल एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में 24 नवंबर से दो दिसंबर तक हुए प्रवेश निरस्त किए जा रहे हैं। विवि प्रशासन 21 नवंबर से 23 नवंबर तक जमा किए गए ऑफर लेटर की नई सूची जारी कर रहा है।
विज्ञापन

कैंपस-कॉलेजों में यूजी के 41 कोर्सों में दो लाख सीटों पर 100457 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। तीन वर्षीय एलएलबी में 28762 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। एमए में 15620, एमकॉम में 8224, एमएससी में 11816 और एमएससी एजी में 4137 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। पीजी के सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में रजिस्ट्रेशन की संख्या बहुत कम है। यूजी कोर्सों में बीए-बीकॉम-बीएससी, बीएससी एजी, बीए-एलएलबी, बीबीए और बीसीए के अलावा बाकी कोर्सों का हाल भी ठीक नहीं है। अभी भी यूजी में एक लाख सीटें खाली हैं। इसके चलते स्नातक में रजिस्ट्रेशन की तिथि चौथी बार बढ़ाई गई है। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यूजी-पीजी के अलावा बीएससी नर्सिंग और एलएलबी में नौ दिसंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

बीएससी नर्सिंग की सूची जारी करेगा विवि
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एसवीबीपी हॉस्पिटल एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रथम वरीयता सूची तीन नवंबर का प्रकाशित की गई थी। इसके प्रवेश तीन नवंबर से सात नवंबर तक किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली सीटों के सापेक्ष 21 नवंबर से 23 नवंबर तक ऑफर लेटर कॉलेज में जमा किए गए थे। इनकी वरीयता सूची बनाकर 24 नवंबर से दो दिसंबर तक एडमिशन होने थे। इस संबंध में कॉलेज की प्राचार्य ने विवि को अवगत कराया है कि 24 नवंबर को सूची के हिसाब से छात्र-छात्राओं को बुलाया गया था, उस दिन जो छात्र-छात्राएं पहुंचे उनको एडमिशन दे दिया गया, लेकिन नर्सिंग कॉलेज के स्टाफ को कोविड संक्रमण होने के कारण तीन दिन कॉलेज बंद कर दिया गया। प्रवेश के अंतिम दिन दो दिसंबर को काफी अधिक संख्या में उच्च मेरिट प्राप्त छात्र-छात्राएं प्रवेश लेने पहुंच गए। कॉलेज में सिर्फ दो सीटें बची होने के कारण उनको प्रवेश नहीं दिया गया। इन छात्रों ने विवि में शिकायत की, जिसके बाद प्राचार्या द्वारा विवि से निवेदन किया गया है कि 21 नवंबर से 23 नवंबर तक ओपन मेरिट के आफर लेटर जमा करने वाले समस्त छात्र जिनकी सूची विवि को तीन दिसंबर को प्रेषित की गई है और जिनके प्रवेश 24 नवंबर से दो दिसंबर तक कॉलेज द्वारा दिए गए हैं, उस प्रवेश सूची को निरस्त कर वरीयता सूची विवि द्वारा ही जारी की जाए।

इस प्रकरण में अब कुलपति के निर्देश पर कॉलेज ऑफ नर्सिंग एसवीबीपी हॉस्पिटल एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की 21 से 23 नवंबर तक जमा किए गए ऑफर लेटर की सूची विवि जारी कर रहा है। इस वरीयता सूची के प्रवेश सात दिसंबर से नौ दिसंबर तक होंगे। छात्र-छात्राएं अपने पुराने ऑफरलेटर बी छात्र कॉपी एवं अपने प्रमाण पत्र एवं फीस के साथ नौ दिसंबर तक कॉलेज में संपर्क कर लें। जिन छात्र-छात्राओं के प्रवेश कॉलेज द्वारा 24 नवंबर से दो दिसंबर तक किए गए थे, लेकिन अगर उनके नाम अभी विवि द्वारा जारी की गई वरीयता सूूची में नहीं होंगे तो वे एडमिशन निरस्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed