फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Udaipur Murder Case: Deobandi Ulama says Udaipur incident is a blot on humanity, strict action should be taken

Udaipur Murder Case: देवबंदी उलमा बोले- उदयपुर की घटना मानवता के लिए कलंक, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

Wed, 29 Jun 2022 06:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/देवबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/देवबंद Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Jun 2022 06:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेशके देवबंद में जमीयत उलमा-ए-हिंद के दोनों अध्यक्ष मौलाना अरशद व मौलाना महमूद मदनी ने उदयपुर की घटना पर कड़ी निंदा जताई है। उन्होंने इस घटना के दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Udaipur Murder Case: Deobandi Ulama says Udaipur incident is a blot on humanity, strict action should be taken
जमीयत उलमा-ए-हिंद अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवबंद में जमीयत उलमा-ए-हिंद के दोनों गुटों के अध्यक्षों ने राजस्थान के उदयपुर में हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि जमीयत जिस प्रकार देश में किसी भी मॉबलिंचिंग के खिलाफ है, उसी तरह इस तरह के कृत्य को शांति व्यवस्था के लिए खतरनाक मानती है और ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करती है। 

विज्ञापन


बुधवार को मीडिया को जारी बयान में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की कतई इजाजत नहीं है। यह देश, संविधान और मजहब के खिलाफ है।
विज्ञापन


उन्होंने उदयपुर की घटना को दुखद, गैर इस्लामी व अमानवीय करार देते हुए कहा कि किसी बद-जुबान द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी के चलते जो कुछ हुआ बुरा हुआ। इस तरह की घटनाएं मजहब के खिलाफ हैं और हम इसका विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: थाने से लाइसेंसी राइफल की मैगजीन गायब, पुलिस बोली-लिखकर दो रास्ते में खो गई

उधर, दूसरे गुट के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने उदयपुर की घटना को मानवता के लिए कलंक बताते हुए कहा कि यह घटना देश की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती और शर्मनाक है।

उन्होंने कहा चाहे कोई भी हत्यारा हो किसी को भी कानून-व्यवस्था को अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। मदनी ने कहा कि जमीयत सभी प्रकार की कट्टरवाद के खिलाफ है और मांग करती है कि ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ उनके धर्म, जाति और जातीयता का बिना ख्याल किए सख्त कार्रवाई की जाए।

कहा कि यह बहुत ही निराशाजनक बात है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों का रवैया पक्षपाती है, यही वजह है कि इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed