फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths who were putting up hoardings died tragically after being hit by a high tension line

हाईवे पर हादसा: होर्डिंग लगा रहे दो युवकों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

Thu, 23 Nov 2023 06:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Nov 2023 06:29 PM IST
सार

कंकरखेड़ा में एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Two youths who were putting up hoardings died tragically after being hit by a high tension line
हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की सरधना रोड स्थित ड्रीम सिटी कॉलोनी के सामने हाईवे पर होर्डिंग लग रहे दो युवक गुरुवार दोपहर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


दोनों युवक ऊपर से नीचे सड़क पर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस में दोनों युवकों के शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो युवकों की मौत के बाद घटनास्थल पर एसपी सिटी पीयूष सिंह, सीओ अभिषेक पटेल व कंकरखेड़ा थाना प्रभारी पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed