{"_id":"5f21526349b2c30a7804d67b","slug":"two-youths-killed-and-one-injured-in-road-accident-at-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर के नीचे दबकर दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर के नीचे दबकर दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Wed, 29 Jul 2020 04:12 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 29 Jul 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
तालाब में पलटा ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर चालक समेत दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जलालाबाद के ग्राम किशोरपुर निवासी कुलदीप (22 वर्ष) पुत्र राजकुमार दो साथियों सौरभ (20 वर्ष) पुत्र बिशन व इंद्रगढ़ निवासी मोनू पुत्र पालू के साथ ट्रैक्टर की सर्विस कराने के लिए बुधवार को सुबह 11 बजे दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित सर्विस सेंटर पर लाया था। ट्रैक्टर की सर्विस कराकर तीनों युवक लौट रहे थे कि रास्ते में ही एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क किनारे तालाब में पलट गया। तीनों ही युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिन्हें हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने बामुश्किल निकाला और पैरामेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां कुलदीप व सौरभ उर्फ गोली की मौत हो गई, जबकि मोनू की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों की पहचान कर उनके परिजनों सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में छापा, 25 लाख की नकली दवाइयां बरामद, टीम पर किया हमला, गाड़ी में तोड़फोड़
विज्ञापन
मना करने के बावजूद ट्रैक्टर लेकर आए थे युवक
ग्राम किशोरपुर निवासी कुलदीप के पिता राजकुमार ने बताया कि उन्होंने ट्रैक्टर ले जाने से मना किया था। इसके बावजूद तीनों नहीं माने और ट्रैक्टर लेकर जलालाबाद आ गए। यदि वे बात मान जाते तो यह हादसा न होता। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/