{"_id":"5f702fe670484332fb019668","slug":"two-youths-have-died-and-one-people-injured-in-car-and-tractor-accident-at-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, एक घायल
Sun, 27 Sep 2020 11:54 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जनपद के नागल थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर गांव उमाही के निकट एक कार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रॉली पर बैठा एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे में रिंकू (30 वर्ष) पुत्र राकेश निवासी डीएलएफ कॉलोनी लोनी गाजियाबाद और उसका साला अर्पित त्यागी पुत्र रामनाथ त्यागी निवासी सहारनपुर की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: युवती की संदिग्ध हालत में मौत, ऑनर किलिंग की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
इसके बाद सूचना पर नागल थाना पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर सहारनपुर से अर्पित के परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/