{"_id":"5fe4f8bf8ebc3e3bb5293ea1","slug":"two-youths-died-in-a-road-accident-sardana-news-mrt517265374","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
सरूरपुर (मेरठ)। सरधना-बिनौली रोड पर हर्रा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बड़ौत निवासी अर्जुन कुमार (23) पुत्र संजय पठानकोट और घोली कुमार (18) पुत्र विनोद आवास विकास कॉलोनी किसी काम से बाइक से बृहस्पतिवार को सरधना जा रहे थे। जब वह हर्रा मोड़ के पास मदरसे के सामने पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अज्ञात वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है।
दो मीटर थी कोहरे की दृश्यता
सरधना-बिनौली रोड पर हुआ हादसा बृहस्पतिवार को अलसुबह हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह कोहरा घना था और दृश्यता दो मीटर थी। वहीं बाइक सवार चालकों ने हेलमेट भी नहीं लगाया था।