डेढ़ साल के बच्चे का वजन जानकर डॉक्टर हैरान, दिनोंदिन होता जा रहा और 'मोटा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इस शहर में डेढ़ साल के एक बच्चे का वजन 26 किलो हो गया है। बच्चे का वजन अचानक इतना बढ़ने से घर वाले काफी परेशान है। जानिए, वजन बढ़ने का क्या कारण है।
मुजफ्फरनगर के गांव सीकरी में एक दूधमुंहे बच्चे का वजन 26 किलोग्राम होने व खाने की खुराक कई गुना बढ़ने से उसके परिजन चिंतित हैं। वहीं, जिला चिकित्सालय के चिकित्सक परिवार के सदस्यों को बच्चे का मामला जटिल बताकर कहीं अन्यत्र इलाज कराने की सलाह दी है।
मोरना के गांव सीकरी का मजरा गांव खुशीपुरा में सलीम व उसकी पत्नी मैराज बानो 6 बच्चों की देखरेख करती है। पिछले 15 माह से सलीम का परिवार अजीब प्रकार के संकट से जूझ रहा है। सबसे छोटे बच्चे आतिश की आयु अभी 18 माह है, किंतु वजन 26 किलोग्राम हो गया है।
मैराज बानो ने बताया कि जन्म के तीन माह बाद आतिश का वजन बढ़ने लगा। सामान्य से अधिक वजन होने के कारण उनकी चिंताएं बढ़ी, जिसके चलते आतिश को मोरना, भोपा के सरकारी अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। आतिश को जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मामले को जटिल बताते हुए बड़े अस्पताल में इलाज कराने की सलाह परिजनों को दी है।
वहीं प्रभारी चिकित्सक मोरना डा. अर्जुन सिंह ने बताया कि स्टाफ ने बच्चे को देखा था। प्रथम दृष्टया मामला थायरॉयड का बताया गया है। बच्चे की पुन: जांच कर हर संभव इलाज किया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/