{"_id":"606e196b8ebc3e8d165502b5","slug":"two-sisters-want-to-marry-one-boy-meerut-news-mrt5334817189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी दो नाबालिग सगी बहनें, थाने पहुंचकर बोलीं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी दो नाबालिग सगी बहनें, थाने पहुंचकर बोलीं...
Thu, 08 Apr 2021 11:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:05 AM IST
सार
- मेरठ में सामने आया प्रेम प्रसंग का हैरान करने वाला मामला
- दो नाबालिग सगी बहनें युवक से शादी करने की जिद पर अड़ीं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में प्रेम प्रसंग का अजीब मामला सामने आया है। गंगानगर क्षेत्र में दो बहनों ने बुधवार को गंगानगर थाने पहुंचकर एक ही युवक से शादी करवाने की मांग की। दोनों बहनें नाबालिग हैं। उनकी इस जिद से पुलिस भी हैरान रह गई। उन्होंने काफी प्रयास कर दोनों बहनों को समझाया और फिर परिजनों के साथ भेजा।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र निवासी दो बहनों ने थाने पर पहुंचकर बताया कि वे एक ही युवक से प्रेम करती हैं और उसी से शादी करना चाहती हैं। परिजन इसकी स्वीकृति नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने काफी देर तक दोनों को समझाने का प्रयास किया। किशोरियों ने कहा कि मांग पूरी ना होने पर वह कोई भी कदम उठा सकती हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में कोरोना : अधिक प्रभावित कुछ क्षेत्रों में लगाया जा सकता है रात्रि कर्फ्यू
विज्ञापन
दोनों के न मानने पर परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस और परिजनों के काफी देर तक समझाने के बाद दोनों घर जाने के लिए मान गईं। पुलिस ने बताया कि एक किशोरी का युवक के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। वह उससे शादी करना चाहती है। दूसरी किशोरी ने परिजनों के बजाय बहन के साथ रहने की इच्छा जताई। शाम के समय दोनों किशोरी अपने घर चली गईं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/