{"_id":"5e2043168ebc3e4b25045959","slug":"two-sides-fight-while-making-a-video-on-tick-talk-at-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिक टॉक पर बना रहे थे वीडियो, फिर करने लगे मारपीट, ये है पूरा माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिक टॉक पर बना रहे थे वीडियो, फिर करने लगे मारपीट, ये है पूरा माजरा
Thu, 16 Jan 2020 04:34 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 16 Jan 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
टिक टॉक लोगो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जिले में हापुड़ रोड पर टिक टॉक पर वीडियो बनाते समय कार का शीशा टूटने पर युवकों में मारपीट हो गई। लिसाड़ी गेट पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जाकिर कॉलोनी निवासी सलमान का हापुड़ रोड पर कार रिपेयर का गैरेज है। बराबर में सलमान का दोस्त शाहबाज भी कार रिपेयर करता है। बुधवार देर रात दोनों अपने- अपने दोस्तों को बुलाकर टिक टॉक पर वीडियो बनाने लगे। इस दौरान एक युवक बेल्ट घुमाने लगा जो पास में खड़ी सलमान की कार पर लगी और कार का शीशा टूट गया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। तभी सलमान ने 112 नंबर पर कॉल कर दी। सलमान ने शाहबाज ओर उसके साथियों के खिलाफ मारपीट और कार में तोड़फोड़ की तहरीर दी है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/