{"_id":"63e5593b2d9baab999078697","slug":"two-sent-to-jail-for-cutting-bike-four-released-sardana-news-c-14-1-112182-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बाइक काटने वाले दो शातिर भेजे जेल, चार को साठगांठ कर छोड़ा, टेंपो के पुर्जे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बाइक काटने वाले दो शातिर भेजे जेल, चार को साठगांठ कर छोड़ा, टेंपो के पुर्जे बरामद
Fri, 10 Feb 2023 05:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 10 Feb 2023 05:41 PM IST
सार
Meerut News : बाइक काटने वाले दो शातिर जेल भेजे गए हैं। वहीं चार को साठगांठ कर छोड़ दिया गया। आरोपियों के पास से टेंपो के पुर्जे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के सरधना में मोहल्ला इस्लामाबाद में चोरी की बाइक व टेंपो के पुर्जे बरामद होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने साठगांठ कर चार आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया। मौके से छह युवकों को पकड़ा गया था। घटना के खुलासे में दो बाइक के पुर्जे दिखाए, अन्य वाहनों को हटा दिया गया।
विज्ञापन
क्षेत्र में आए दिन वाहनों की चोरी की घटनाएं हो रही हैं। मोहल्ला शेखान निवासी अनस पुत्र सलीम व पीरजादगान निवासी दानिश पुत्र जमालूदीन ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला इस्लामाबद में दो जगह छापा मारा। मौके से बाइकों व टेंपो का सामान बरामद किया था। कई दिन से आरोपी पक्ष केवल एक स्थान पर माल बरामद दिखाने की साठगांठ में लगे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: बहुत बहादुर थे दरोगा इंद्रजीत, फिर क्यों उजाड़ ली जिंदगी, उठ रहे बड़े सवाल, जल्द खुलेगा सुसाइड का असली राज
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि मौके से दो बाइकों के पुर्जे बरामद किए गए हैं। दो आरोपी शाहबाज पुत्र याकूब निवासी बुध बाजार व वसीम पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला इस्लामाबाद को जेल भेजा गया है। आरोपियों से बाइकों के इंजन, चेसिस सहित 50 से अधिक पुर्जे बरामद किए हैं। सात बाइकों की चाबियां मिलीं। इसके आधार पर पुलिस गिरोह की जांच पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें: दरोगा सुसाइड मामला: घटना को सात घंटे तक छिपाते रहे परिजन, ऐसे खुला केस,आखिरी बार पत्नी के साथ दिखे थे इंद्रजीत