{"_id":"5e29652c8ebc3e4b1726656a","slug":"two-roadways-buses-in-meerut-face-to-face-half-a-dozen-passengers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ दो रोडवेज बसों में आमने सामने की जोरदार भिड़ंत, आधा दर्जन यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ दो रोडवेज बसों में आमने सामने की जोरदार भिड़ंत, आधा दर्जन यात्री घायल
Thu, 23 Jan 2020 02:49 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 23 Jan 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र में गुरुवार सुबह दो रोडवेज बसों में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तकरीबन आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार माछरा पुलिस चौकी क्षेत्र में शोल्दा के नजदीक दो रोडवेज बसों में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही बसों में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वहीं तकरीबन आधा दर्जन यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी माछरा में प्राथमिक उपचार देने के बाद तीन यात्रियों की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन