फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two real brother died in road accident in Kharkhoda of Meerut

बुझे घर के दो चिराग: दर्दनाक हादसे में सगे भाइयों की मौत, मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम

Fri, 01 Mar 2024 11:33 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Mar 2024 11:33 AM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी मातम पसरा है।

विज्ञापन
Two real brother died in road accident in Kharkhoda of Meerut
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बाइक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


बताया गया कि बृहस्पतिवार रात में मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर धीरखेड़ा के पास किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दो सगे भाइयों कृष्ण व अशोक पुत्र सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। इनके अलावा कन्हैया नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

बताया गया कि पांची निवासी कृष्ण कुमार पुत्र सुनील अपने भाई अशोक कुमार व कन्हैया के साथ बाइक पर सवार होकर बीमार मां को अस्पताल में देखने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। वहीं, एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: UP: पत्नी को देवर संग आपत्तिजनक हालत में देखा, विरोध करने पर जानलेवा हमला, पति ने लगाई कार्रवाई की गुहार

इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों के द्वारा तहरीर देने पर मामले की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: लापता कारोबारी का शव मिलने से सनसनी, बाल नोंचे गए, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed