शामली: बीज कंपनी के एमआर की गोली मारकर हत्या, पोस्टमार्टम से इनकार, गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी पहुंचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन अपने घर पर मौजूद प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी अस्पताल में पहुंचे उन्होंने पुलिस अफसरों को तत्काल घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की हिदायत दी है। उधर लोगों ने घटना के खुलासे की मांग को लेकर शव को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है, पुलिस समझाने में जुटी है।
शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव गोहरपुर निवासी कपिल कौशिक उम्र 28 वर्ष पुत्र सत्यवीर कौशिक एक खाद-बीज की कंपनी में एमआर के पद पर नौकरी करता है। गुरुवार को कपिल थानाभवन के बाजार में मार्केट करने के लिए आया था।
यहां करीब चार बजे काम खत्म करने के बाद कपिल अपनी बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वह जलालाबाद के बिजलीघर के समीप पहुंचा तो उसी समय अज्ञात बाइक सवार युवक कपिल की बाइक के समीप पहुंचे और उसे गोली मारकर फरार हो गए।
गोली छाती में लगने के कारण गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही गिर गया। राहगीरों ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। घायल हो उठाकर कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। सामुदायिक चिकित्सालय में डॉक्टरों ने कपिल को मृृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, मौत की खबर सुनते ही परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे।
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की। बाद में एसपी विनीत जायसवाल की मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एसओजी सहित चार टीमों को इस मामले की जांच कर खुलासा करने में जुटा दिया है। अभी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।
कई थानों की पुलिस बुलाई
घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसपी ने थानाभवन सहित बाबरी, आदर्शमंडी थाना व एसओजी की टीम को मौके पर बुला लिया है। एएसपी ने बताया कि यह पुलिस आपसी तालमेल के साथ जल्द घटना का खुलासा करेगी।
गन्ना मंत्री मौके पर पहुंचे
हत्या की घटना सुनने के बाद गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने भी सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस को जल्द घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। साथ ही गन्ना मंत्री ने परिजनों को भी सांत्वना देते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
आसपास से गुजर रहे कुछ लोगों का कहना था कि एक और बाइक चल रही थी। बाइक सवार सवार युवकों के साथ कपिल की गाली-गलौच व मारपीट हुई। पहले युवकों ने कपिल को पीटा और इसके बाद छाती में गोली मारकर सहारनपुर की ओर फरार हो गए।
जांच पड़ताल में लोगों से पूछताछ में कुछ लोग हमलावरों की संख्या दो बता रहे हैं जबकि कुछ का कहना है कि हमलावर तीन थे। परिवार के लोगों से भी कुछ जानकारी मिल रही है घटना से पहले दोनों पक्षों में हाथापाई मारपीट की बात भी आ रही है तमाम तथ्यों पर जांच की जा रही तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। -विनीत जायसवाल एसपी शामली