{"_id":"5f66504f8ebc3e2ed92659fd","slug":"two-inspectors-and-six-soldiers-line-up-meerut-news-mrt50215759","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: नगर पालिका चेयरमैन के घर में गोकशी का मामला, दो दरोगा और छह सिपाही लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: नगर पालिका चेयरमैन के घर में गोकशी का मामला, दो दरोगा और छह सिपाही लाइनहाजिर
Sun, 20 Sep 2020 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
bijnor police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के किरतपुर में नगर पालिका चेयरमैन अब्दुल मन्नान के घेर में गोकशी के मामले में एसपी ने दो दरोगा और छह सिपाहियों को लाइनहाजिर कर दिया है। गोकशी के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि चेयरमैन सहित चार लोग फरार हो गए थे।
विज्ञापन
नजीबाबाद, नांगल व किरतपुर पुलिस ने शुक्रवार को किरतपुर में चेयरमैन अब्दुल मन्नान के बाग के पास घेर में छापा मारकर गोकशी पकड़ी थी। मौके से किरतपुर के मोहल्ला लुकमानपुरा निवासी मो. हारून, मो. आमिर, मोहल्ला मीठा शहीद निवासी तारिक, ताजिर, तालिब व मोहल्ला पठानपुरा निवासी मो. शानू को चार गाय, तीन भैंस, चार कटरे, एक बछडे़ आदि के साथ गिरफ्तार किया था। चेयरमैन अब्दुल मन्नान, मोहल्ला मीठा शहीद निवासी अतीक कुरैशी, फरीद व गांव लडापुरा निवासी बाशिद फरार हो गए थे।
विज्ञापन
इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने शनिवार को किरतपुर के कस्बा इंचार्ज दरोगा नरेशपाल, दरोगा इरशाद अली, सिपाही संदीप, प्रवेश, योगेश, अमित, जितेंद्र और पंकज को लाइनहाजिर कर दिया। इसके अलावा बढ़ापुर थाने में तैनात सिपाही राहुल को भी लोगों से अभद्रता की शिकायत पर लाइनहाजिर किया गया है।
विज्ञापन