फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two including an old woman died due to contaminated water in Sardhana of Meerut

मेरठ का हाल : पानी ने ली दो की जान, पूरे शहर में मच गया हड़कंप, 100 से ज्यादा लोग पड़ चुके हैं बीमार

Sat, 12 Nov 2022 06:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Nov 2022 06:29 PM IST
सार

MEERUT NEWS : मेरठ में दूषित पानी से दो की मौत हो गई, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। वहीं दूषित पानी से अब तक दर्जनों लोग बीमार पड़ चुके हैं।

विज्ञापन
Two including an old woman died due to contaminated water in Sardhana of Meerut
गंदा पानी पीने से बीमार पड़े - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में दूषित पानी से बीमार होने का सिलसिला जारी है। वहीं शनिवार को दूषित पानी से बीमार एक वृद्ध महिला और किशोर की मौत हो गई। मोहल्ले में दो की मौत होने से दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


बताया गया कि दो दिन पहले महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। महिला को मेरठ के लिए रेफर किया गया था।

दरअसल, सरधना में बीते सोमवार को दूषित पानी पीने से नगर के मोहल्ला मंडी चमारन गांव में तकरीबन 50 लोगों की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। बीमार हुए लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी भी कई की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं बीमार पड़ने वालों की संख्या 100 से ज्यादा पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Haji Yakub Qureshi : एक्शन में मेरठ पुलिस, अब होगा हाजी याकूब के सियासी सफर और कारोबार का खात्मा
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं। वहीं पानी पीने से लोगों की मौत की खबर से पूरे शहर में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें: UP: हाजी याकूब की अरबों की संपत्ति चिह्नित, पुलिस जल्द करेगी जब्त, परिवार के 10 बैंक खातों से खुलेंगे बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed