फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two girls died due to snake bite in Meerut's Mawana

दर्दनाक : मां के साथ बेड पर सो रही थीं बच्चियां, मौत बनकर आया सांप, सर्पदंश से दोनों ने दम तोड़ा

Wed, 01 Sep 2021 02:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Sep 2021 02:51 PM IST
सार

मेरठ के मवाना निवासी दोनों बच्चियां अपनी मां और भाई के साथ बेड पर सो रही थीं। इसी दौरान कमरे में सांप घुस गया और दोनों बच्चियों को काट लिया। बताया गया कि छोटी पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Two girls died due to snake bite in Meerut's Mawana
मृतक बच्चियों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मवाना में बुधवार सुबह सर्पदंश से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। बताया गया कि मंगलवार देर रात बच्चियां परिवार के साथ कमरे में सोईं थीं। इसी दौरान उन्हें बुधवार सुबह के समय सांप ने काट लिया। इनमें से एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं दो बच्चियों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीती रात आलमगीरपुर बढ़ला में अपने घर के कमरे में सो रहीं दो बच्चियों को बुधवार सुबह तीन बजे सांप ने डंस लिया। सर्पदंश से एक बच्ची की मौत हो गई, वहीं दूसरी की भी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


बताया गया कि दोनों बच्चियां अपनी मां और भाई के साथ बेड पर सो रही थीं। इसी दौरान कमरे में सांप घुस गया और उन्हें काट लिया। बताया गया कि छोटी पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन चिकित्सक काफी कोशिश के बावजूद उसे बचा नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चियों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, घटना की जानकारी लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों में सांप की दहशत बनी हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed