फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two friend killed and two injured in car accident at Baghpat

दर्दनाक हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, दो दोस्तों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Sat, 09 Mar 2019 07:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Mar 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
Two friend killed and two injured in car accident at Baghpat
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

बागपत में ढिकौली-बंथला मार्ग पर खैला मोड़ के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े गन्ने से लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक युवकों के परिवारों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन

 
दिल्ली के हरकेश नगर निवासी नितिन नागर (25) पुत्र नारायण, सुशील (26) पुत्र स्वर्गीय बाबू राम, विपिन और अक्षय शुक्रवार की शाम स्विफ्ट कार से खेकड़ा थाना क्षेत्र के बड़ागांव में दोस्त की शादी में आए थे। रात साढ़े तीन बजे के लगभग चारों घर वापस लौटने लगे। कार नितिन नागर चला रहा था। जब वे ढिकौली-बंथला मार्ग पर खैला मोड़ के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े गन्ने से लदे ट्रक में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में नितिन नागर और सुशील की मौके पर मौत हो गई। जबकि विपिन और अक्षय घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को ट्रक के नीचे से निकलवाया और घायलों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दोनों युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। मृतक नितिन नागर के पिता नारायण ने बताया कि वह बीए फाइनल वर्ष का छात्र था। उसकी शादी हो चुकी है। उसके छह माह का बेटा है। वह दोस्तों के साथ बड़ागांव में शादी में आया। उन्होंने खेकड़ा थाने पर ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। खेकड़ा थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक को नींद की झपकी लगने की आशंका
खैला मोड़ के पास गन्ने से लदे ट्रक से टकराई कार की रफ्तार बहुत ही अधिक होगी। इसका अंदाजा कार को देख कर लगाया जा सकता है। आशंका जताई जा रही है कि कार चालक को नींद की झपकी लगी होगी। इस कारण कार ने ट्रक में टक्कर मार दी। 

खैला मोड़ पर लगाए जाए चेतावनी बोर्ड
ढिकौली-बंथला मार्ग पर खैला मोड़ सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं हो रही है। टी प्वाइंट होने के कारण वाहनों की संख्या अधिक रहती है और हादसे होते रहते है। टी प्वाइंट पर सड़क की चौड़ाई भी बहुत कम है। यहां पर डिवाइडर बनाने चाहिए। यातायात पुलिस ने भी कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगा रखा है। इस संबंध में टीएसआई लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि खैला मोड़ पर चेतावनी बोर्ड लगवाए जाएंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed