{"_id":"5f5337e38ebc3e43614ead38","slug":"two-died-in-road-accident-including-a-woman-at-bijnor-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: महिला समेत दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम, ट्रक चालक मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: महिला समेत दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम, ट्रक चालक मौके से फरार
Sat, 05 Sep 2020 12:33 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:33 PM IST
सार
- बिजनौर में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया
- हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई
- एक साथ दो सदस्यों की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के मंडावर में शनिवार सुबह एक हादसा हो गया। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बताया गया कि एक युवक बाइक पर बैठाकर अपनी सास को रिश्तेदारी में छोड़ने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकी बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान युवक की भी मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनो में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह गांव हुसैनपुर निवासी पवन कुमार थाना बढ़ापुर के गांव बेनीपुर कोप्पा निवासी अपनी सास समला देवी को उत्तराखंड के गांव भोगपुर थाना लक्सर में रिशतेदारी में छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह गांव मिर्जापुर से आगे पहुंचा तो उनकी बाइक को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई, जबकि पवन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: राम मंदिर निर्माण के लिए अवैध रूप से चंदा वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां घायल युवक की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/