{"_id":"5f5326b28ebc3e338b1419c4","slug":"meerut-news-the-accused-arrested-after-illegally-collected-funds-for-construction-of-ram-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण के लिए अवैध रूप से चंदा वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माण के लिए अवैध रूप से चंदा वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Sat, 05 Sep 2020 11:18 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
प्रस्तावित राम मंदिर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में मंदिर निर्माण के नाम पर अवैध रूप से चंदा वसूली करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
मेरठ में नरेन्द्र राणा श्रीरामतीर्थ ट्रस्ट बनाकर चंदा वसूली कर रहा था। इसकी सूचना विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) को लगी तो उन्होंने विरोध किया। वहीं मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कॉल डिटेल से खुलेगा हत्या का राज, खौफनाक थी वारदात, पांच साल पहले हुई थी विनीत की शादी
विज्ञापन
बताया गया कि आरोपी नरेंद्र राणा ने जागृति विहार में ऑफिस खोला हुआ था। इसी ऑफिस में बैठकर वह रसीद काटकर अवैध रूप से चंदा वसूली करता था।
विहिप के महानगर संयोजक अर्जुन राठी ने बताया कि गढ़ रोड स्थित गांव जिठौली में मंदिर से कुछ लोगों ने यह घोषणा की थी कि वे अयोध्या मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे हैं। इसके बाद विहिप कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह तोमर ने इसकी सूचना अपने पदाधिकारियों को दी।
विहिप पदाधिकारियों ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने खाता संख्या जारी कर रखा है। उसी खाते में मंदिर निर्माण सहयोग राशि ली जा रही है। इसके अलावा चंदा वसूली का कोई आदेश या अधिकार नहीं है। व्यक्तिगत तौर से कोई चंदा नहीं वसूल सकता।
इन्होंने कहा...
एसपी सिटी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा के नाम पर ठगी हो रही थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/