{"_id":"5fe4557b8ebc3e3b9263e473","slug":"two-died-in-an-accident-in-meerut-by-a-unknown-vehicle-in-sardhana-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: मेरठ के सरधना में अज्ञात वाहन की टक्कर से बड़ौत के दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: मेरठ के सरधना में अज्ञात वाहन की टक्कर से बड़ौत के दो युवकों की मौत
Thu, 24 Dec 2020 02:16 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 24 Dec 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के सरूरपुर थानाक्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे को लेकर परिवार वालों में कोहराम मच गया। हादसा घने कोहरे के कारण होना बताया गया है।
विज्ञापन
सरधना-बिनोली रोड पर हर्रा मोड़ के पास बाइक पर सवार दो युवक बाइक से बिनोली से सरधना जा रहे थे। जैसे ही युवक हर्रा मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने दोनों युवकों को टक्कर मारते हुए बुरी तरह से कुचल दिया। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Honey Trap: सुरक्षा में सेंध की साजिश, युवती के निशाने पर क्यों थे सेना के जवान, जांच में जुटी आईबी और एटीएस
विज्ञापन
हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। मारे गए दोनों युवक बागपत जिले के बडौत के रहने वाले बताए गए हैं।
मृतकों की शिनाख्त अर्जुन कुमार (23) पुत्र संजय बड़का रोड पठानकोट बड़ौत व धोन्नी (18) पुत्र विनोद, विकास कॉलोनी बड़ौत के रहने वाले थे। वहीं, सड़क हादसे की सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।