{"_id":"5f20345a59a22010500f8c46","slug":"two-dead-including-four-year-old-innocent-due-to-current-shockin-bijnor-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: करंट की चपेट में आकर चार वर्षीय मासूम समेत दो की मौत, विद्युत खंभे की चपेट में आया बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: करंट की चपेट में आकर चार वर्षीय मासूम समेत दो की मौत, विद्युत खंभे की चपेट में आया बालक
Tue, 28 Jul 2020 07:52 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 28 Jul 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में थाना क्षेत्र कोतवाली देहात के ग्राम उमरी में लोहे के विद्युत पोल पर करंट उतरने से उसकी चपेट में आकर चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना पर विद्युत निगम के कर्मचारी के न पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी रोष है। वहीं, चंदक में खेत पर नलकूप चलाने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव उमरी निवासी नासिर के घर के पास में सड़क किनारे स्थित हैंडपंप के पास में लोहे का विद्युत पोल खड़ा है। मंगलवार को लोहे के पोल में अचानक करंट आ गया। नासिर का चार वर्षी पुत्र हसन ने खेलते समय विद्युत खंभे को पकड़ लिया। इसकी चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत निगम को दी। सूचना के बाद भी कोई कर्मचारी गांव में न पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी रोष है।
विज्ञापन
चंदक क्षेत्र के गांव बुडगरा निवासी सचिन (27) पुत्र राकेश मंगलवार सुबह बरमपुर मार्ग स्थित अपने खेत पर नलकूप चलाने गया था। ग्रामीणों ने बताया कि नलकूप चलाते हुए उसका हाथ नंगे तार से टच हो गया। करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। घरेलू विवाद के चलते पति-पत्नी में मनमुटाव चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/