फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Two days of rain, the weather will be pleasant

पश्चिमी यूपी में तेज बारिश, गर्मी से मिली राहत, जानें- अगले दो दिन तक कैसा रहेगा मौसाम

Thu, 13 Aug 2020 11:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Two days of rain, the weather will be pleasant
मेरठ में बुधवार रात को बारिश हुई - फोटो : अमर उजाला

दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश ने बुधवार की रात तेज रुख अख्तियार कर लिया। देर रात हुई बारिश से मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं दिनभर आसमान में बादलों की आंख मिचौली रही, जिससे उमस बनी रही। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही देखने को मिलेगा। वहीं तेज बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति से भी लोगों को जूझना पड़ा।

विज्ञापन


पश्चिमी यूपी के लोगों के साथ मानसून की बेवफाई के कारण उमस लगातार बढ़ रही है। लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बीच-बीच में रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी से तापमान के साथ उमस भी बढ़ रही है। हालांकि, पिछले दो दिनों से देहात व शहर में हुई बारिश से बुधवार को मौसम सुहाना बना रहा। दिनभर सूरज का बादलों के साथ लुका छिपी का खेल चलता रहा। हल्की उमस से लोगों को कुछ परेशानी हुई।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा और हल्की बूंदाबांदी के आसार भी हैं। जिससे गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। जल्द मानसून की अच्छी बारिश भी होगी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 86 व न्यूनतम 80 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश 0.1 मिमी दर्ज की गई। मेरठ का औसत एक्यूआई 63 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: संजय खोखर हत्याकांड: हत्या की असली वजह क्या है, कौन-कौन इसमें शामिल, बेटा बोला-सबके नाम सामने आएं

आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी दो दिन तक मौसम सुहाना बना रहेगा। हल्की बूंदाबांदी होने से उमस से राहत मिलेगी। जल्द ही अच्छी बारिश के संकेत हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed