फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two days before the sanitation workers got corona positive, locks were hung in many municipal departments

मेरठ नगर निगम के कई विभागों में दहशत से लटके ताले, दो दिन पूर्व सफाई कर्मचारीामिला था कोरोना पॉजिटिव

Sat, 30 May 2020 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two days before the sanitation workers got corona positive, locks were hung in many municipal departments
lockdown meerut,लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala

मेरठ में नगर निगम के एक सफाई कर्मचारी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से निगम के अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार को नगर निगम के कई विभागों में ताला लटके मिले। वहीं नगर स्वास्थ्य अधिकारी सहित काफी सफाई कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई। अन्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव है या नहीं, यह रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन


दो दिन पूर्व पूर्वा शेख लाल निवासी निगम के एक कर्मचारी को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। उसे स्वास्थ्य विभाग ने पांचली में क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है। उसके संपर्क में रहने वाले निगम के अन्य सभी कर्मचारियों की सूची तैयार कर शुक्रवार को जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


हालांकि, कोरोना संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में रहने वाले कई कर्मचारी अभी भी नगर निगम में एक-दूसरे से मिलते घूम रहे हैं। जिसको लेकर अन्य कर्मचारियों में बेहद नाराजगी है। उधर, सफाई कर्मचारी नेता दिनेश विद्यार्थी का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव सफाई कर्मचारी को पांचली में सही उपचार नहीं मिल रहा है। उसे किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम कर्मचारी संघ के नेता लोकेश शर्मा का कहना है कि कोरोना के भय के चलते निर्माण विभाग के सभी कर्मचारियों ने शुक्रवार को कार्यालय बंद रखा। सुरक्षा की दृष्टि से सभी कर्मचारी सोमवार से अपनी ड्यूटी पर पहुंचेंगे। नगर निगम में अब बाहरी लोगों का आना-जाना भी काफी बढ़ गया है।


महापौर सुनीता वर्मा कहना है कि सभी सफाई कर्मचारी शहर के हॉट स्पॉट क्षेत्र ही नहीं, बल्कि अन्य सभी क्षेत्रों में सफाई व सैनिटाइजिंग का कार्य कर रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सभी सफाई कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई जानी चाहिए। ताकि निगम कर्मचारी और महानगर की जनता सुरक्षित रह सके। साथ ही सभी सफाई कर्मचारियों व अन्य कर्मचारियों को सुरक्षा किट भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed