फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two Corona warriors donated plasma

दो कोरोना योद्धाओं ने दान किया प्लाज्मा

Fri, 25 Dec 2020 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two Corona warriors donated plasma
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को धामपुर निवासी कैलाश रस्तोगी (69) की प्लाज्मा थेरेपी की गई। उन्हीं के रिश्तेदार संजय रस्तोगी ने प्लाज्मा दान किया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में हाल ही में रक्त से प्लाज्मा अलग करने की मशीन आई है। इससे प्लाज्मा निकालकर पहली बार किसी मरीज की थेरेपी की गई है। हालांकि इससे पहले प्लाज्मा थेरेपी के लिए अगस्त में नोएडा से प्लाज्मा मंगाया गया था। वहीं, बृहस्पतिवार को भी संजय रस्तोगी के अतिरिक्त कोरोना योद्धा डॉ. अनिल कुमार ने भी प्लाज्मा दान किया। इससे पहले ओमदेव मुजफ्फरनगर और विपिन शर्मा मेरठ प्लाज्मा दान कर चुके हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मोनिका राठी ने बताया कि प्लाज्मा मरीज के लिए कितना असरकारक रहा, यह दो-तीन दिन बाद ही पता चल पाएगा। प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि जो कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और उनका 28 दिन का समय पूरा हो चुका है। वे तीन महीने तक प्लाज्मा दान कर सकते हैं। इसके लिए कोरोना योद्धाओं को जागरूक किया जा रहा है। उनकी काउंसिलिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है प्लाज्मा थेरेपी
प्लाज्मा थेरेपी को चिकित्सा विज्ञान की भाषा में प्लास्माफेरेसिस कहा जाता है। प्लाज्मा थेरेपी से तात्पर्य ऐसी प्रक्रिया से है जिसमें खून के तरल पदार्थ या प्लाज्मा को रक्त कोशिकाओं से अलग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed