फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two Constables Lured by Quick Money, Joined History-Sheeter; Arrested in Fake Currency Deal

UP: खाकी के गठजोड़ से नकली नोटों का कारोबार, जल्द धनवान बनने की चाह में फंसे पुलिस के दो सिपाही

Thu, 08 Oct 2026 03:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 08 Oct 2026 03:30 PM IST
सार

मेरठ में भावनपुर थाने पर तैनात 2025 बैच के दो सिपाही नकली नोटों के सौदे में आरोपियों की मदद करते पकड़े गए। पुलिस जांच में दोनों के हिस्ट्रीशीटर साजिद उर्फ पिस्टल से लगातार संपर्क में रहने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब कॉल डिटेल के आधार पर अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Two Constables Lured by Quick Money, Joined History-Sheeter; Arrested in Fake Currency Deal
पांच आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के भावनपुर थाने में तैनात 2025 बैच के सिपाही आशीष और प्रसन्नचित्त आनंद पर जल्द पैसे कमाने के लालच में हिस्ट्रीशीटर साजिद उर्फ पिस्टल के गिरोह से जुड़ने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को नकली नोटों के सौदे के दौरान दोनों सिपाही आरोपियों की मदद कर रहे थे। मामले में पांच आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और पुलिस अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दोगुने नकली नोट का झांसा देकर बनाते थे शिकार
पुलिस के अनुसार, भावनपुर थाना क्षेत्र के किनानगर निवासी फैजान और अभिषेक तथा ज्ञानपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर साजिद उर्फ पिस्टल लोगों को दोगुने नकली नोट देने का झांसा देकर ठगी करते थे। इसी दौरान दोनों सिपाही भी जल्द से जल्द पैसा कमाने के लालच में उनके संपर्क में आ गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: मंत्री स्वदेश सिंह बोले- चुनाव हारने पर विपक्ष को दिखती है, ‘वोट चोरी’, ईवीएम पर हो रही राजनीति 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

नकली नोटों के सौदे में मदद का आरोप
सोमवार को नकली नोटों के सौदे के दौरान दोनों सिपाहियों के आरोपियों की मदद करने की बात सामने आई। इस मामले में पुलिस ने दोनों सिपाहियों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में दोनों सिपाहियों और हिस्ट्रीशीटर के बीच लगातार बातचीत होने की जानकारी भी सामने आई है।

कॉल डिटेल से खुलेगा दूसरे लोगों का कनेक्शन
पुलिस अब सिपाही आशीष, प्रसन्नचित्त आनंद, साजिद, फैजान और अभिषेक के मोबाइल के साथ अन्य संदिग्ध मोबाइल नंबरों की भी जांच कर रही है। कॉल डिटेल के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरोह के संपर्क में और कौन-कौन लोग थे।

हाथरस में भी खंगाले गए साक्ष्य
दोनों सिपाहियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उनके गृह जनपद हाथरस में भी मामले से जुड़े साक्ष्य खंगालने का प्रयास किया। पुलिस जनपद के अलावा अन्य स्थानों पर भी टीम भेजकर जांच कर रही है। सीओ सुधीर सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। कॉल डिटेल के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed