{"_id":"60f0975c8ebc3eb2ca06e330","slug":"two-classes-clashed-over-putting-up-a-park-board-in-aterna-preventive-action-on-two-dozen-people-sardana-news-mrt547551725","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटेरना में पार्क का बोर्ड लगाने पर दो वर्ग भिडे़, दो दर्जन लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटेरना में पार्क का बोर्ड लगाने पर दो वर्ग भिडे़, दो दर्जन लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई
विज्ञापन

सरधना। अटेरना गांव में बृहस्पतिवार सुबह बिना अनुमति कूड़ी खत्तों की भूमि पर अनुसूचित जाति के लोगों ने बाबा भीमराव आंबेडकर पार्क का बोर्ड लगा दिया, जिसका राजपूत समाज के लोगों ने विरोध किया। बोर्ड लगाने व उखाड़ने के दौरान दोनों समाज के लोग आपस में भिड़ गए। ग्राम प्रधान पति व अन्य ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को शांत किया। जातीय तनाव की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के दो दर्जन लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है। अटेरना गांव में कुलंजन मार्ग पर कूड़ी खत्तों की कुछ जगह खाली पड़ी हुई है। इस भूमि पर अनुसूचित जाति के लोग दो दिनों से मिट्टी डाल रहे थे। राजपूत समाज के लोगों ने उनसे मिट्टी डालने का कारण पूछा तो बताया कि बरसात के समय कूड़ी खत्तों में जलभराव होता है, जिससे परेशानी होती है।
बृहस्पतिवार सुबह अनुसूचित जाति के दो दर्जन से अधिक युवा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पार्क के नाम का एक बोर्ड लेकर कूड़ी खत्ते की जगह पर पहुंचे और मिट्टी खोदकर बोर्ड लगाना शुरू कर दिया। जिसका राजपूत समाज के लोगों ने विरोध किया तो वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। दोनों जाति के लोग काफी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए।
ग्राम प्रधान पति विपिन कुमार उर्फ मोंटी सोम व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। जातीय तनाव की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों से यथास्थिति बनाए रखने की बात कही।
विज्ञापन
इन पर की निरोधात्मक कार्रवाई
पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब दो दर्जन लोगों को चिन्हित कर उन्हें मुचलका पाबंद कर निरोधात्मक कार्रवाई की है। राजपूत पक्ष से कपिल, राहुल, सतवीर, विपिन, अतुल, कमल, चंदर व जयवीर तथा अनुसूचित जाति पक्ष से अमरपाल, नीटू, कंवरसैन, पंकज, सुनील, अमरीश, चंदर, ओमबीर, पाल्ले, अजयपाल, सलेकचंद, राहुल, तेजपाल, अमित, ऋषिपाल शामिल हैं।
दोनों पक्षों को मौके पर यथास्थिति बनाए रखने के साथ ही शांति व्यवस्था को लेकर दो दर्जन लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। गांव में तनाव जैसी फिलहाल कोई बात नहीं है। -आरपी शाही, सीओ, सरधना
खत्तों की भूमि पर बाबा साहेब पार्क के नाम का बोर्ड लगाने का तरीका गलत था। बिना अनुमति बोर्ड लगाया जा रहा था। दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध पर कुछ कहासुनी हुई थी। दोनों पक्षों को शांत करा दिया है। गांव में तनाव जैसी कोई बात नहीं है। -विपिन कुमार उर्फ मोंटी, ग्राम प्रधान पति, अटेरना