फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Two brothers died after drowning in Ganga Canal on Dulhandi

मेरठ: गंग नहर में डूबे दो सगे भाई, मौत से मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 31 Mar 2021 12:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 31 Mar 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Two brothers died after drowning in Ganga Canal on Dulhandi
दोनों सगे भाइयों के फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

मेरठ के बहसूमा में रामराज गंग नहर में दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। नहर में नहाते समय छोटे भाई को बचाने के लिए बडे़ भाई ने भी छलांग लगा दी, लेकिन वह भी पानी में समा गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। दोनों भाइयों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


सोमवार को दुल्हैंडी के दिन दोपहर के समय रामराज के मोहल्ला आर्यनगर निवासी ब्रह्मपाल प्रेमीजी के दो बेटे नितिन वाल्मीकि (21 वर्ष) और गुरुदत्त वाल्मीकि (19 वर्ष) दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर रामराज गंग नहर में नहाने के लिए गए थे। नहाते हुए छोटा भाई पानी में डूबने लगा तो बड़े भाई ने उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी, लेकिन दोनों भाई पानी में समा गए।
विज्ञापन


साथियों ने शोर मचाया तो तभी वहां से गुजर रहे दो युवकों ने उन्हें बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। युवकों ने पानी में तलाश कर किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। दो सगे भाइयों के डूबने की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दुल्हैंडी के त्योहार पर दो सगे भाइयों की मौत से रामराज के मौहल्ला आर्यनगर में मातम छा गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता विपेंद्र सुधा वाल्मीकि ने परिजनों को समझा-बुझाकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: तीन सिपाही की मौत, दो की हालत गंभीर, मेरठ के लिए रेफर

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
पिता ब्रह्मपाल व माता दहाड़े मार-मारकर रो रही थी। परिवार में दो बड़ी बहनें शादीशुदा हैं। परिजनों में कोहराम मचा है। लोग यही कहते दिखे कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, चर्चा है कि दोनों भाई सेल्फी लेते हुए नहर में समाए हैं। वहीं परिजनों ने साथी युवकों पर संदिग्धता जताई है। लेकिन परिजनों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। उधर, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार का कहना है कि नहर हादसे की तहरीर आएगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed