{"_id":"5ab871144f1c1ba8768b7641","slug":"two-bounty-gangster-arrested-in-encounter-one-policeman-injured-in-muzaffarnagar-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेेरठ
Updated Mon, 26 Mar 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मीरापुर क्षेत्र में पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। इस मुठभेड़ में एक सिपाही संजय भी घायल हुआ है। गिरफ्तार बदमाश 25-25 हजार रुपये के इनामी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह मुठभेड़ मुजफ्फरनगर के कस्बा मीरापुर में मदान चौक पर रविवार रात करीब पौने 12 बजे हुई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार तीन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। इस दौरान एक बदमाश फरार हो गया। दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पढ़ें : पश्चिमी यूपी में पुलिस के ताबड़तोड़ एनकाउंटर, दो अपराधी ढेर, नोएडा में मिली AK-47
विज्ञापन
पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश शहजाद कलंदर पुत्र यासीन निवासी सैदपुर फिरोजपुर थाना बहसूमा मेरठ घायल हुआ है। दूसरा बदमाश दानिश निवासी मीरापुर है। गिरफ्तार बदमाशों ने तीन दिन पहले मीरापुर निवासी सराफ अभिनव गर्ग से दो लाख दस हजार रुपये और सोने के जेवरात उस समय लूट लिए थे, जब वह दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे।
फरार बदमाश शाहनवाज पुत्र सरफराज निवासी राजपुर तिलौरा थाना जानसठ बताया गया है। बदमाशों के पास से 1.78 लाख रुपये, जेवरात, बाइक और दो तमंचे, कारतूस बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/