फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two BJP officials were remove from post in case ruckus on MLA house at Saharanpur

विधायक के आवास पर हंगामा करना पड़ा भारी, दो पदाधिकारियों को हटाया, तीन को भेजा नोटिस

Sat, 28 Sep 2019 12:36 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 28 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two BJP officials were remove from post in case ruckus on MLA house at Saharanpur
भाजपा विधायक के आवास पर आत्मदाह का मामला - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में देवबंद से भाजपा विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह के निवास पर हंगामा करना भाजपाइयों को भारी पड़ गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को पद मुक्त कर दिया है, जबकि तीन पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। 

विज्ञापन


बीते सप्ताह जिला पंचायत सदस्य शशी त्यागी ने देवबंद में भाजपा विधायक कुंवर ब्रजेश के निवास पर पहुंचकर आत्मदाह करने के लिए अपने ऊपर केरोसिन उडे़ल लिया था। शशी त्यागी ने विधायक पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उस मामले में कई भाजपाइयों ने भी शशी त्यागी का समर्थन किया था, जिसको पार्टी हाईकमान ने गंभीरता से लिया है। 
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि देवबंद विधायक के निवास पर जो घटना हुई थी, उसमें पार्टी विरोधी पदाधिकारियों का सहयोग करने, संगठन की छवि धूमिल करने और सरकार के खिलाफ अफवाह फैलाकर अनुशासनहीनता करने के पर भाजपा किसान मोर्चा के देवबंद मंडल अध्यक्ष रविंद्र बिट्टू और भाजयुमो के देवबंद मंडल अध्यक्ष ईशान गौड़ को पदमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक के आवास पर जिला पंचायत सदस्य ने की थी आत्मदाह की कोशिश

इनके अलावा जिला पंचायत सदस्य शशी त्यागी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर सुखपाल सिंह और भाजपा देवबंद मंडल अध्यक्ष गजराज राणा को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: यूपीः भाजपा नेता के बेटे व भतीजे की गोली मारकर हत्या, डबल मर्डर की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह कार्रवाई पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी त्यागी के निर्देश पर की गई है। यदि अन्य भी कोई कार्यकर्ता अथवा पदाधिकारी पार्टी के अनुशासन को भंग करता है और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed