{"_id":"5f1348b90bb6361abd771156","slug":"two-badmash-arrested-in-police-encounter-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: पुलिस ने मुठभेड़ में दो लुटेरे दबोचे, 99 हजार रुपये की लूट का खुलासा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: पुलिस ने मुठभेड़ में दो लुटेरे दबोचे, 99 हजार रुपये की लूट का खुलासा
Sun, 19 Jul 2020 12:38 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:38 AM IST
सार
पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ एक बदमाश, अस्पताल में भर्ती कराया गया
विज्ञापन
police encounter
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार देर रात सिंघावली अहीर पुलिया के पास बाइक सवार तीन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाब फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो बदमाश दबोच लिए, जबकि एक भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए बदमाशों ने बड़ौत की फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 99 हजार रुपये की लूट की थी।
विज्ञापन
सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया कि सिंघावली अहीर थाने की पुलिस एसओ शिव प्रकाश के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। सिंघावली अहीर गांव से मेरठ-बागपत हाईवे की ओर पुलिया के पास बाइक पर सवार होकर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश भागने में कामयाब हो गया। एक और को पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया। घायल बदमाश की पहचान ग्रेटर नोएडा के सलेमपुर गांव निवासी दौलत पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई। दूसरा बदमाश कमाला गांव निवासी नितिन शर्मा है। दोनों ने बताया कि उनका फरार साथी दनकौर का अतुल है।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि बड़ौत की भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से तीनों ने 99 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों से 40 हजार रुपये, बाइक और दो तमंचे बरामद किए गए हैं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। क्राइम हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ एक बदमाश, अस्पताल में भर्ती कराया गया