फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two arrested with stolen bike

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 10 Mar 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with stolen bike
मेरठ। गंगानगर पुलिस ने रजपुरा-सिखेड़ा मार्ग पर चोरी की बाइक समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनसे तमंचा एवं कारतूस जब्त किए। पकड़े गए दोनों युवक शातिर चेन स्नेचर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार देर शाम रजपुरा-सिखेड़ा मार्ग पर चोरी की बाइक के साथ दो युवक मौजूद हैं। पुलिस ने जानकारी पाकर घेराबंदी की तथा संदिग्ध युवकों को दबोच लिया। उन्होंने नाम वैभव उर्फ मोंटी पुत्र मनोज निवासी ग्राम अम्हेड़ा आदिपुर प्राइमरी स्कूल गंगानगर और आदित्य उर्फ गोलू पुत्र अजीत सिंह निवासी गंगानगर बताए। तलाशी लेने पर उनसे तमंचा एवं कारतूस बरामद किए। एएसपी सदर देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पूछताछ में दोनों बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की कई वारदातें कुबूल की हैं। पुलिस जल्द दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। वहीं, घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed