{"_id":"5dd3021f8ebc3e55071afffe","slug":"two-arrested-for-uploading-controversial-video-city-news-mrt454316370","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या प्रकरण में आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या प्रकरण में आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले दो गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर अयोध्या मामले में आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोपी
Link Copied
मेरठ। अयोध्या प्रकरण में व्हाट्स एप पर विवादित और आपत्तिजनक वीडियो अपलोड व वायरल करने के आरोप में साइबर सेल ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
17 नवंबर की शाम पुलिस को सूचना मिली कि अयोध्या प्रकरण को लेकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने और सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं। अफसरों ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए। सीओ क्राइम आलोक सिंह के अनुसार साइबर सेल की टीम ने इन वीडियो को अपलोड करने वाले दो आरोपियों को जल्द ही चिह्नित कर लिया। सोमवार को पुलिस टीम ने शाहिद पुत्र रफीक अहमद निवासी एनआईटी बड़कल गांव फरीदाबाद हरियाणा हाल पता गांधी आश्रम शास्त्रीनगर नौचंदी को फरीदाबाद और फरमान पुत्र जाफिर अली मौहल्ला कुरेशियान कस्बा व फलावदा को फलावदा से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से मोबाइल भी बरामद कर लिए गए, जिनसे वीडियो अपलोड की गईं थीं। दोनों आरोपियों को थाना सिविल लाइन पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।