{"_id":"69f0e33a6ea0fb81a00b072a","slug":"two-accused-arrested-for-molesting-girl-students-and-handed-over-to-police-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105667-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्राओं से छेड़छाड़, दो आरोपी पकड़कर पुलिस को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्राओं से छेड़छाड़, दो आरोपी पकड़कर पुलिस को सौंपे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव से लावड़ कस्बे में पढ़ने आ रहीं दो छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। रास्ते में दो मनचलों ने छात्राओं का पीछा करते हुए अश्लील फब्तियां कसीं और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
पीड़िता ने लावड़ चौकी पर तहरीर देते हुए बताया कि वह क्षेत्र के एक गांव की निवासी है और लावड़ के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ती है। वह अपनी सहेली के साथ रोजाना की तरह पढ़ने जा रही थी। जब वह लावड़ सब्जी मंडी के पास पहुंचीं तो दो युवक उनका पीछा करने लगे और अभद्र टिप्पणियां करने लगे। छात्राओं ने विरोध किया तो आरोपी और ज्यादा अशोभनीय हरकतें करने लगे।
इसी दौरान गांव से आ रहे कुछ लोगों ने छात्राओं की परेशानी देख हस्तक्षेप किया और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद पीआरवी को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में चौकी ले आई, जहां उनसे पूछताछ की गई। दोनों छात्राएं भी चौकी पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को इंचौली थाने भेज दिया।
विज्ञापन
एएसपी बजरंग प्रसाद ने बताया कि छेड़छाड़ के मामले में पकड़े गए युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही एंटी रोमियो टीम द्वारा लगातार ऐसे मनचलों पर नजर रखी जा रही है।