फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Twenty five peoples injured in road accident at Meerut city

ड्राइवर को आई नींद की झपकी, बस पलटते ही बरातियों में मची चीख-पुकार, दो दर्जन लोग घायल

Sat, 09 Nov 2019 09:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Nov 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
Twenty five peoples injured in road accident at Meerut city
हादसे में घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

मेरठ रोड पर स्थित नंगली ईसा गांव के पास बरात लेकर लौट रहे बस चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से चीख पुकार मच गई। बस में सवार करीब दो दर्जन बराती घायल हो गए। पुलिस व यूपी-112 पुलिस ने लोगों की मदद से घायल बरातियों को मवाना सीएचसी पहुंचाया। क्रेन की मदद से बस को सीधा किया गया। वहीं, बना गांव के पास ट्रक की टक्कर से ईको कार सवार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव पाली निवासी सतवीर के बेटे की शुक्रवार को बरात बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव सनोटा में गई थी। देररात घुड़चड़ी के बाद बराती बस द्वारा वापस लौट रहे थे। लोगों की मानें तो बस मेरठ मार्ग नंगली ईसा गांव के पास पहुंची। तभी बस चालक को नींद की झपकी आ गई। जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। बस से बाहर निकले कुछ बरातियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


सूचना पर यूपी-112 सहित मवाना थाने की पुलिस पहुंच गई। वहीं घटना की जानकारी पर पास के ग्रामीण भी पहुंच गए। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को मवाना सीएचसी पहुंचाया। जबकि कुछ बरातियों की स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बस में सवार हरवीर सिंह, सूरज, ब्रजपाल, बालम सिंह, धनप्रकाश, नरेंद्र सिंह, सतपाल, रामभजन, उपेंद्र सिंह, रजनीश, चिंटू, राकेश, आशीष समेत दो दर्जन बाराती घायल हो गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा किया और थाने ले आई। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दोस्त की शादी में जा रहे पांच युवकों की दर्दनाक मौत

वहीं, दूसरी ओर इंचौली थाना क्षेत्र के गांव बना के पास दिल्ली से नजीबाबाद ईको कार से जा रहे दो सगे भाई आसिफ, आजम पुत्र नजाकत को सामने से आ रहे ट्रक ने साइड मार दी। जिसमें कार चालक इरफान सहित दोनों भाई घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी में उपचार दिलाया। हालांकि इस मामले में भी खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed