{"_id":"655e681c85e46d29d80b3cd7","slug":"tunnel-machine-crossed-meerut-border-in-two-hours-meerut-news-c-72-1-smrt1019-8679-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ सीमा से दो घंटे में पार हुई टनल मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ सीमा से दो घंटे में पार हुई टनल मशीन
विज्ञापन
मेरठ। उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों के लिए चल रहे बचाव अभियान के लिए ले जाई जा रही बड़ी टनल मशीन को बुधवार को दो घंटे में मेरठ सीमा से पार ले जाया गया। पुलिस ने दिल्ली-मेरठ हाईवे पर ग्रीन कॉरीडोर बनाकर मशीन को निकाला। गुजरात से ले जाई जा रही मशीन को राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, नोएडा व गाजियबाद होते हुए मेरठ लाया गया था। इस दौरान मशीन ले जा रहे टैंकर की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा के बीच रही।
एसपी ट्रैफिक जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रात दस बजे टनल मशीन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के रास्ते परतापुर पहुंची। यहां दौराला तक मशीन को ले जाने के लिए फोर्स तैनात किया गया। इस दौरान सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह, सीओ दौराला अभिषेक पटेल समेत परतापुर, टीपीनगर, कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम व दौराला पुलिस हाईवे किनारे मौजूद रही। मशीन ले जाते समय यातायात को एक तरफ से गुजारा गया। मशीन के मुजफ्फरनगर सीमा में प्रवेश तक पूरा फोर्स अलर्ट रहा। यह मशीन बड़ी सुरंग की खोदाई के काम आती है।