फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tubewell operator Question paper leak Meerut STF arrested sevral people with out paper

नलकूप ऑपरेटर के आउट पेपर के साथ 11 दबोचे, मेरठ एसटीएफ ने किया भंडाफोड़, परीक्षा स्थगित

Sun, 02 Sep 2018 10:26 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 02 Sep 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Tubewell operator Question paper leak Meerut STF arrested sevral people with out paper
फाइल फोटो

नलकूप ऑपरेटर का आउट हुआ पेपर मेरठ एसटीएफ ने बरामद कर 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से 14 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। परीक्षा के एक दिन पहले पेपर सोशल साइट पर वायरल होने पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने चयन परीक्षा को स्थगित कर दिया। पकड़े गए आरोपियों से एसटीएफ पूछताछ करने में जुटी है। चर्चा है कि कहीं यह खेल राणा गैंग ने तो नहीं खेला। जानें  कैसे चल रहा था ये खेल:-

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाया रहा पेपर, आयोग बेखबर

आयोग की रविवार को प्रस्तावित नलकूप चालक चयन परीक्षा का पेपर लीक हो गया। आयोग ने राजधानी लखनऊ सहित आठ केंद्रों पर होने वाली प्रतियोगी परीक्षा स्थगित कर दी है। प्रकरण की जांच एसटीएफ को सौंपी है। आयोग जल्द परीक्षा की नई तिथि पर निर्णय करेगा। नलकूप चालक चयन परीक्षा के लिए आवेदन पिछली सरकार में लिए गए थे। 3,210 पदों के लिए दो लाख से अधिक आवेदन आए थे। नई सरकार में आयोग के पुनर्गठन के बाद इसकी चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का फैसला हुआ था। आयोग ने लखनऊ के साथ कानपुर, इलाहाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ, बरेली और आगरा में लिखित परीक्षा कराने का फैसला किया था। परीक्षा के लिए करीब 400 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और ट्रेजरी को प्रश्नपत्र भेज गए थे।

आयोग तैयारी में जुटा रहा, पेपर सोशल मीडिया पर छा गया
आयोग शनिवार को नलकूप चालक की रविवार की परीक्षा की तैयारी में जुटा था कि इसी बीच सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र वायरल हो गया। आयोग के अध्यक्ष सीबी पालीवाल ने बताया कि वायरल प्रश्नपत्र का मिलान कराया गया है। इसमें पेपर लीक होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंटिंग प्रेस व ट्रेजरी पर निगाहें

आयोग ने रविवार को आने वाले प्रश्नपत्रों को परीक्षा वाले जिलों की ट्रेजरी में रखवाए थे। सूत्रों ने बताया कि अभी पेपर परीक्षा केंद्र पर नहीं भेजे गए थे। ऐसे में किसी जिले की ट्रेजरी या पेपर की छपाई करने वाले प्रिंटिंग प्रेस से पेपर लीक किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा पेपर लीक होने के अन्य माध्यमों को भी ध्यान में रखकर जांच कराई जा रही है।

पेपर बरामद, 11 दबोचे
एसटीएफ मेरठ ने नलकूप ऑपरेटर का आउट हुआ पेपर बरामद कर लिया। पुलिस ने 11 लोगाें को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें आठ मेरठ के निवासी है, जबकि  तीन बागपत व मुजफ्फरनगर के बताए है। एसटीएफ आठ लोगों से पूछताछ करने में जुटी है कि आखिर पेपर कहां से आया और किसको जाना था। आरोपियों में एक सरकारी शिक्षक बताया गया है जिसने पेपर सॉल्व किया। एसटीएफ के अनुसार यह शिक्षक मेरठ कॉलेज का छात्र रह चुका है।

विज्ञापन

राणा गैंग से तो नहीं जुड़े तार

एसटीएफ के मुताबिक परीक्षा आउट कराने वाले माफिया राणा गैंग का हाथ इस मामले में लग रहा है। पुलिस ने उसका पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला है। सवाल उठते हैं कि आखिर पेपर आउट कैसे हो गया। एक दिन पहले यह पेपर सोशल साइट पर वायरल किया गया। एसटीएफ इसकी जांच करने में जुटी है। सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद सही बातें सामने आएंगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed