फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Try to rob a bank in Bijnor, arrested accused

...जब उड़े बैंक अधिकारियों के होश, युवक बोला- बैग में रुपये भर दो, नहीं तो उड़ा दूंगा

Fri, 06 Apr 2018 11:22 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 06 Apr 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
Try to rob a bank in Bijnor, arrested accused
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पीठ पर बम जैसा सिस्टम बांधकर बैंक में घुसे युवक ने लाखों रुपये की डिमांड करते हुए बैग में रुपये न भरने पर बैंक कर्मचारियों को उड़ा देने की धमकी दी। युवक की धमकी से बैंक कर्मचारियों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को दबोचकर थाने ले आई। जांच पर बम जैसी दिखने वाला सिस्टम इनवर्टर में लगने वाली प्लेट निकली। यह मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में चांदपुर का है।      

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को करीब तीन बजे एक युवक शरीर पर बेल्ट में टाइम बम जैसा सिस्टम बांधकर धनौरा रोड स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में घुस गया। युवक ने बैंक में घुसकर बैंक मैनेजर और कर्मचारियों को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए साथ में लाए बैग में रुपये भरने को कहा। युवक ने कहा कि उसे रुपये की जरूरत है। उसकी माली हालत खराब है। बैग में रुपये भर दो वर्ना बैंक उड़ा दूंगा। बीच-बीच में युवक शरीर से बंधे सिस्टम के तार जोड़कर आवाज करके दिखाता रहा। इससे बैंक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


बैंक मैनेजर गौरव प्रताप सिंह ने बताया कि युवक ने उनके पास आकर टाइमर लगा दिया। टाइमर की आवाज आने लगी। कान में ब्लूटूथ लगा रखा था। उसने कहा कि तुम्हारे पर दस मिनट का समय है। युवक अपनी डिमांड रखते हुए बैग सामने रखकर बोला, यह रहा बैग। रुपये बैग में डाल दो। जब उससे पूछा कि तुम कौन हो और कहां से आए हो, तो उसने कहा कि मुझे नहीं पता मैं कौन हूं, पांच मिनट लगेंगे सबको उड़ा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: दलितों ने धर्मस्थल पर किया पथराव, पुजारी की कार में तोड़फोड़, तनाव

Try to rob a bank in Bijnor, arrested accused
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

वहीं बैंक कर्मचारियों का कहना है कि सौ नंबर पुलिस को फोन लगाया पर नहीं लगा। सायरन बजाने पर लोग जमा हो गए। किसी से नंबर लेकर पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को दबोच लिया तथा थाने ले आई। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि युवक के पास से बरामद सिस्टम में इनवर्टर का माउस पैड, दो कैपेसिटर, तीन छोटी बैट्री, चीप आदि सामान लगा हुआ था। पूछने पर युवक ने अपना नाम रोहिताश निवासी गजरौला बताया। कहा कि गजरौला में इनवर्टर सुधारने का काम करता है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि युवक के परिजनों को फोन करने पर पता लगा कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। उसका मुरादाबाद इलाज चल रहा है। परिजनों से इलाज के पेपर लाने को कहा गया है। जांच कर कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed