फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Truck crushed horse buggy riders in Meerut, many died on spot

Road Accident: मेरठ में ट्रक ने घोड़ा बुग्गी सवारों को कुचला, तीन की मौके पर मौत, तीन घायल

Sat, 11 Feb 2023 09:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 11 Feb 2023 09:42 AM IST
सार

लावड़-मसूरी मार्ग पर महल खरदौनी गांव में देर रात डस्ट से भरे एक ट्रक ने घोड़ा बुग्गी सवारों को कुचल दिया। मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में दो सगे भाई थे। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और जाम लगा दिया। 

विज्ञापन
Truck crushed horse buggy riders in Meerut, many died on spot
मौके पर लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। इनके अलावा एक घोड़े की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है। वहीं हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। हालांकि बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोल दिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लावड़-मसूरी मार्ग पर महल खरदौनी गांव में देर रात डस्ट से भरे एक ट्रक ने घोड़ा बुग्गी सवारों को कुचल दिया। मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में दो सगे भाई थे। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस और एसपी देहात मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लावड़ के रहने वाले सीताराम (45) पुत्र शेर सिंह शादी में घोड़ा बग्गी चलाने का काम करता था। 

यह भी पढ़ें: UP: बहुत बहादुर थे दरोगा इंद्रजीत, फिर क्यों उजाड़ ली जिंदगी, उठ रहे बड़े सवाल, जल्द खुलेगा सुसाइड का असली राज

शुक्रवार को वह लावड़ निवासी तौफीक, अहजाद पुत्र नवाब, मोहित पुत्र शीशपाल, नवेद पुत्र लियाकत, रवि पुत्र महेश को साथ लेकर किला परीक्षितगढ़ एक बरात में चढ़त के लिए घोड़ा बग्गी लेकर गया था। देर रात लगभग तीन बजे वापस लौटने के दौरान महल खरदौनी गांव में दौराला की ओर से आ रहे डस्ट से भरे एक ट्रक ने घोड़ा बग्गी को टक्कर मार दी। 

यह भी पढ़ें: दरोगा सुसाइड मामला: घटना को सात घंटे तक छिपाते रहे परिजन, ऐसे खुला केस,आखिरी बार पत्नी के साथ दिखे थे इंद्रजीत

ट्रक घोड़ा बग्गी सवार सभी लोगों को दूर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में सीताराम, तौफीक, अहजाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, रवि के दोनों पैर पर पहिया चढ़ने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा नवेद पुत्र लियाकत की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मोहित मामूली रूप से घायल हुआ। 

 

परिजनों ने लगाया जाम

मोहित ने मामले की जानकारी फोन पर अपने पिता शीशपाल को दी। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन एकत्रित होकर घटनास्थल पर पहुंचे और जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। 

 

इस दौरान कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने जाम खुलवाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed