{"_id":"60de2adb8ebc3ed65e78558e","slug":"trees-will-remove-on-kanwad-marg-meerut-news-mrt5454355136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ नहर पटरी : हटाए जाएंगे 40 हजार पेड़, जितने कटेंगे उससे ज्यादा मिर्जापुर और शिवालिक के जंगलों में लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ नहर पटरी : हटाए जाएंगे 40 हजार पेड़, जितने कटेंगे उससे ज्यादा मिर्जापुर और शिवालिक के जंगलों में लगेंगे
Fri, 02 Jul 2021 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 02:21 AM IST
सार
आठ जुलाई को 253 करोड़ का टेंडर अपलोड कर दिया जाएगा। वन विभाग के इस पार्ट-दो में पेड़ों को स्थानांतरित करने का कार्य करेगा।
विज्ञापन
गंगनहर पटरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में कांवड गंगनहर की दायीं पटरी के निर्माण के लिए वन विभाग और पीडब्लूडी ने प्रक्रिया को तेज कर दिया है। पीडब्लूडी विभाग की ओर से बुधवार को टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के बाद अब वन विभाग पेड़ों को स्थानांतरित करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए बृहस्पतिवार को पीडब्लूडी विभाग के जूनियर इंजीनियर ने डीएफओ राकेश कुमार से मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने वन विभाग के पेड़ों से संबधित कागजात जमा करने के लिए कहा। लगभग 250 हेक्टेयर भूमि से 40 हजार पेड़ों को हटाया जाना है। इसके अलावा इन पेड़ों को मिर्जापुर और शिवालिक में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
111 किमी के इस मार्ग में पहला कार्य वन विभाग को करना है। इसके बाद ही सड़क निर्माण कार्य पीडब्लूडी करेगा। इसी को देखते हुए आठ जुलाई को 253 करोड़ का टेंडर अपलोड कर दिया जाएगा। वन विभाग के इस पार्ट-दो में पेड़ों को स्थानांतरित करने का कार्य करेगा।
विज्ञापन
इससे पहले पार्ट में पेड़ों की गिनती की गई थी। जितने पेड़ काटे जाएंगे, उससे कहीं अधिक लगाए जाने हैं। इसी को देेखते हुए 300 हेक्टेयर से अधिक मिर्जापुर (सोनभद्र) और 140 हेक्टेयर से अधिक सहारनपुर के शिवालिक की पहाड़ियों में लगाए जाएंगे।