फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Transporter beat up toll worker for asking for ID

आईडी मांगने पर ट्रांसपोर्टर ने टोल कर्मचारी को पीटा

Sat, 17 Sep 2022 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Transporter beat up toll worker for asking for ID
आईडी मांगने पर ट्रांसपोर्टर ने टोल कर्मचारी को पीटा
विज्ञापन

मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा पर शुक्रवार रात आईडी मांगने पर कार में सवार ट्रांसपोर्टर ने अपने साथी के साथ मिलकर टोल कर्मचारी रवि के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के बाद यहां हंगामा हो गया। मामला बढ़ते देख ट्रांसपोर्टर और उसका साथी कार में सवार होकर फरार हो गए। इस मामले में दौराला थाने में तहरीर दी गई है।

रवि ने बताया कि रात 10:15 बजे दौराला से मेरठ की ओर आ रहे कार सवार ट्रांसपोर्टर अपने साथी के साथ एक लेन में आए तो वह टोल दिए बिना ही कार को आगे ले जाने की कोशिश करने लगे। उन्होंने ट्रांसपोर्टर से स्थानीय होने की आईडी दिखाने को कहा तो उन्होंने आईडी देने से मना कर दिया। इसके बाद ट्रांसपोर्टर से उनकी कहासुनी हो गई। बाद में विवाद बढ़ गया और ट्रांसपोर्टर ने अपने साथी के साथ मिलकर कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। बाद में सूचना पर पुलिस पहुंची और कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर लेने के बाद जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed