फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   train caceal

आधा दर्जन ट्रेनें रद्द, यात्री रहे परेशान

Thu, 22 Aug 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
train caceal
train caceal
मेरठ।
विज्ञापन

हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना ओवरफ्लो होने लगी है। मंगलवार रात को दिल्ली जंक्शन से पहले बने लोहे के पुल को बंद कर दिया गया। इसके चलते मेरठ से दिल्ली जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। वहीं, शालीमार और योगा एक्सप्रेस को साहिबाबाद से वाया नई दिल्ली के रास्ते निकाला गया। सप्ताह में दो बार ट्रेनों के बाधित होने से दैनिक यात्रियों के सामने दिक्कतें खड़ी हो गई हैं।
मंगलवार रात से यमुना पर स्थित लोहे के पुल पर रेल यातायात बंद है। इसके चलते अहमदाबाद से चलकर वाया दिल्ली, हरिद्वार को जाने वाली योगा एक्सप्रेस को नई दिल्ली की ओर डायवर्ट कर निकाला गया। वहीं, बुधवार सुबह सहारनपुर से वाया मेरठ, दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनें भी बाधित हुई। जम्मू से चलकर वाया मेरठ, दिल्ली को जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस को नई दिल्ली डायवर्ट किया गया। बुधवार शाम के समय भी नई दिल्ली से ही शालीमार एक्सप्रेस का संचालन किया गया। यह ट्रेन अपने तय समय शाम 5:48 बजे से एक घंटे दो मिनट की देरी से 6:50 बजे सिटी स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

यह ट्रेनें रहीं रद्द
रेलवे ने दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर, मेरठ-गाजियाबाद ईएमयू, कालका-दिल्ली पैंसेंजर, मेरठ-आनंद विहार, दिल्ली-अंबाला छावनी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। वहीं, सिटी स्टेशन से ऊंचाहार एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस को वाया हापुड़ होकर मेरठ के रास्ते निकाला गया। हालांकि, बुधवार शाम सात बजे यमुना पुल पर रेल यातायात को सामान्य कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-----
मंगलवार रात को यमुना के लोहे के पुल पर रेल यातायात बंद कर दिया गया था। इससे ट्रेनें प्रभावित हुईं। बुधवार शाम 6:25 बजे ट्रेनों की रफ्तार कम करके लोहे के पुल पर रेल यातायात शुरू कर दिया गया। - दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed