फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traders raised problems in front of police

व्यापारियों ने पुलिस के सामने समस्याएं उठाईं

Sun, 06 Dec 2020 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Traders raised problems in front of police
व्यापारियों ने पुलिस के सामने समस्याएं उठाईं
विज्ञापन

मवाना। संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा से मिला तथा नगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। वहीं, खराब पडे़ सीसीटीवी कैमरों को चालू कराए जाने की भी मांग उठाई।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान व्यापार मंडलों एवं नगर पालिका चेयरमैन के सहयोग से पूरे नगर में सीसीटीवी तथा साउंड सिस्टम लगाया गया था। देखरेख के अभाव में अधिकतर कैमरे खराब पड़े हैं या चोरी हो चुके हैं तथा साउंड सिस्टम फेल है।
विज्ञापन

इस व्यवस्था की संपूर्ण प्रदेश में तारीफ की गई थी। वहीं, नगर में चोरी और छेड़खानी की घटनाओं पर रोक लग गई थी। जाम की समस्या में भी सुधार हुआ। अब उस व्यवस्था को फेल कर दिया गया और नगर के व्यापारी पुन: समस्याओं से ग्रस्त हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि सभी कैमरे और साउंड सिस्टम को ठीक करवाया जाए। उससे कस्बे के व्यापारियों एवं जनता को लाभ मिल सकें। थाना प्रभारी ने कहा कि कैमरे व साउंड की जल्द ही व्यवस्था बनाई जाएगी। जिससे कैमरे व साउंड सिस्टम ठीक रहे। वहीं, जाम से भी निजात दिलाने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में शैवाल दुबलिश, नदीम, गौरव रस्तोगी, रिहान, मांगेराम मित्तल, अकरम, जियाउलहक, विनोद सैनी, सोनू सूर्या आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed