{"_id":"61a2998759521713c55442e8","slug":"tractor-trolley-laden-straw-caught-fire-with-ht-line-wire-driver-saved-his-life-by-jumping-sardana-news-mrt566648853","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन के तार से ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी पुआल में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन के तार से ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी पुआल में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटी लाइन के तार से ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी पुआल में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
सरधना। तहसील मुख्यालय से चंद कदम की दूरी पर प्रस्तावित रोडवेज बस अड्डे की भूमि के सामने शनिवार दोपहर गन्नों से लदे ओवरहाइट ट्रक से हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। जिससे उठी चिंगारी धान की पुुआल से लदी ट्रैक्टर ट्राली पर जा गिरी और आग लग गई। चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर जान बचाई। पास में ही सड़क पर काम कर रही जेसीबी की मदद से पुआल को ट्राली से नीचे गिराया, जिससे ट्रैक्टर ट्राली आग में जलने से बच गई।
मुजफ्फरनगर के जोला गांव निवासी कामिल पुत्र तौसिफ शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली में धान की पुआल लादकर सरधना बेचने आया था। तहसील मुख्यालय से कुछ दूरी पर प्रस्तावित बस अड़डे की भूमि के सामने पुआल से लदी ट्राली लेकर खड़ा था। तहसील मुख्यालय की तरफ से दौराला की तरफ जा रहे गन्नों से लदे ओवरहाइट ट्रक में हाइटेंशन लाइन के तार उलझ गए, जिससे उठी चिंगारी पुआल से लदी ट्रैक्टर ट्राली पर जा गिरी। पुआल में देखते ही देखते आग लग गई। चालक कामिल ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। पास में ही सड़क निर्माण में लगी जेसीबी ट्राली से धान की पुआल को नीचे गिराया।