फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tracks laid at the city's largest underground station Begumpul

Meerut News: शहर के सबसे बड़े अंडरग्राउंड स्टेशन बेगमपुल पर ट्रैक बिछा

Mon, 17 Mar 2025 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Tracks laid at the city's largest underground station Begumpul
बेगमपुल स्टेशन पर ट्रैक बिछाने का कार्य लगभग पूरा
- अंतिम चरण में फिनिशिंग कार्य, नमो भारत और मेट्रो दोनों की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर के बड़े व्यापारिक केंद्र बेगमपुल में शहर का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड नमो भारत स्टेशन बनाया जा रहा है। इस स्टेशन पर दोनों लाइन (अप और डाउन) के लिए ट्रैक बिछाया जा चुका है। फिनिशिंग कार्य अंतिम चरण में तीव्र गति से जारी है। इसके साथ ही फ्लोरिंग और मार्बल बिछाने समेत अन्य कार्य भी किए जा रहे हैं।
बेगमपुल शहर में एकमात्र अंडरग्राउंड स्टेशन है, जहां से नमो भारत और मेरठ मेट्रो की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। इस स्टेशन पर दो ट्रैक बनाए गए हैं, जहां अत्याधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम की मदद से दोनों ट्रेन गुजरेंगी। ऐसा देश में पहली बार होगा कि सेमी-हाई स्पीड नमो भारत और मेट्रो एक ही ट्रैक पर दौड़ती नजर आएंगी। स्टेशन पर तकनीकी कमरे भी बनकर तैयार हो गए हैं। फर्श बिछाने व अन्य फिनिशिंग कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं। वातानुकूलन के लिए एसी डक्ट्स भी लगाए जा चुके हैं। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर्स (पीएसडी) लगाने का कार्य भी तेज गति से किया जा रहा है। स्टेशन में सभी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए व आसपास सीसीटीवी कैमरे भी जल्दी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


22 मीटर गहरा और 246 मीटर लंबा है बेगमपुल स्टेशन

बेगमपुल में रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपनी जरूरत का सामान खरीदने के लिए आते हैं। ये स्टेशन बाजार के बीचों-बीच स्थित है और ट्रेन का संचालन शुरू होने से लोगों के लिए काफी सुविधाजनक हो जाएगा। लोग बेगमपुल स्टेशन से ना सिर्फ मेट्रो से मेरठ शहर के अंदर बल्कि नमो भारत ट्रेन से गाज़ियाबाद या दिल्ली तक की यात्रा भी कर पाएंगे। बेगमपुल स्टेशन की लंबाई लगभग 246 मीटर और चौड़ाई करीब 24.5 मीटर है। स्टेशन की गहराई करीब 22 मीटर है। इतनी गहराई के बावजूद यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा गया है और प्रत्येक प्रवेश-निकास द्वार पर एक लेवल से दूसरे लेवल पर आने-जाने को अलग-अलग जगहों पर कुल 20 एस्केलेटर्स का प्रावधान है, जिनमें से 13 लगाए जा चुके हैं। इस स्टेशन में चार लेवल हैं। ग्राउंड के अलावा, मेजनाइन, कॉनकोर्स और प्लेटफ़ार्म लेवल। कॉनकोर्स लेवेल पर यात्री संबंधी सुविधाएं होंगी जहां यात्री सुरक्षा जांच के बाद एएफ़सी गेट से अंदर जा सकेंगे। प्लेटफार्म लेवल आइलैंड टाइप का है, जहां दोनों दिशा में जाने के लिए ट्रेन मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



लिफ्ट में स्ट्रेचर भी जा सकेगी
स्टेशन पर सीढ़ियों के साथ-साथ सात लिफ्ट का निर्माण भी किया जाएगा, जिनमें से तीन लगभग लग चुकी हैं। एनसीआरटीसी ने मेडिकल संबंधी सहायता के लिए भी स्टेशनों को तैयार किया है। प्रत्येक स्टेशन पर ऐसी लिफ्ट बनाई गई हैं, जिनका आकार बड़ा है ताकि मेडिकल संबंधी सहायता के लिए जरूरत पड़ने पर इसमें स्ट्रेचर आदि भी ले जाया जा सके। इतना ही नहीं, ट्रेन में भी स्ट्रेचर ले जाने की सुविधा है।



चारों ओर से होगा प्रवेश व निकास
बेगमपुल मेरठ का इकलौता ऐसा अंडरग्राउंड स्टेशन है, जिसमें 4 प्रवेश-निकास द्वार हैं ताकि यात्री स्टेशन के चारों ओर से आसानी से स्टेशन में आ जा सकें। पहले प्रवेश/निकास द्वार का निर्माण आबूलेन की तरफ से आने-जाने वालों को ध्यान में रखकर किया गया है। दूसरा प्रवेश/निकास द्वार सोतीगंज की तरफ से पहुंचने वाले लोगों के लिए बना है। तीसरा प्रवेश-निकास द्वार नेशनल इंटर कॉलेज की ओर है जबकि आखिरी व चौथा प्रवेश/निकास द्वार मेरठ कैंट के क्षेत्र की ओर बनाया गया है। यात्री स्टेशन के चारों ओर बनाए जा रहे चार प्रवेश/निकास द्वारों से स्टेशन में आ जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed