फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   toll tax on delhi meerut expressway in next week

अगले सप्ताह से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर देना पड़ सकता है शुल्क

Sun, 11 Jul 2021 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
toll tax on delhi meerut expressway in next week
अगले सप्ताह से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर देना पड़ सकता है शुल्क
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के डासना से मेरठ तक के खंड पर अगले सप्ताह से शुल्क लेने की तैयारी चल रही है। इसके लिए केंद्रीय परिवहन मंत्रालय से जुड़े अधिकारी सोमवार को निरीक्षण करेंगे। मंत्रालय से निरीक्षण की सूचना एनएचएआई को दी है। हालांकि, निरीक्षण की सूचना पर एनएचएआई अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।
केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की टीम डासना से मेरठ तक के सफर का सेफ्टी ऑडिट करेगी। इसके बाद वह रिपोर्ट केंद्रीय मंत्रालय भेजेगी। निरीक्षण के दो-तीन दिन में शुल्क प्लाजा को शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए एनएचएआई और जीआर इंफ्रा के अधिकारी कई बार शुल्क प्लाजा पर लगी मशीनों का ट्रायल कर चुके हैं। वाहनों की रफ़्तार पर अंकुश लगाने के लिए लगाए गए कैमरों का ट्रायल हो चुका है। केंद्रीय मंत्रालय से आने वाले अधिकारियों की टीम की सूचना मिलने के बाद एनएचएआई अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। उन्होंने जीआर इंफ्रा के अधिकारियों को जल्द सभी अधूरे कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुल्क की फाइल मंत्रालय भेजी जा चुकी
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगाए जाने वाले शुल्क की फाइल मंत्रालय को भेजी जा चुकी है। एक अप्रैल से एक्सप्रेसवे पर वाहन चल रहे हैं। अब अधिकारियों द्वारा ओके रिपोर्ट देने के बाद ही शुल्क वसूली की जाएगी। शुल्क प्लाजा पर रंबल स्ट्रीप लगाकर तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। अगले सप्ताह से एक्सप्रेसवे पर वाहनों से शुल्क लिया जाने की संभावना हैं। निरीक्षण के बाद मंत्रालय से शुल्क की दरें तय कर एनएचएआई को बता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed