फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Toll tax being deducted twice, message coming after a day, No reply even on helpline 1033

Delhi-Meerut Expressway: दो बार कट रहा टोल टैक्स, एक दिन बाद आ रहा मैसेज, हेल्पलाइन 1033 पर भी नहीं मिल रहा जवाब

Sat, 14 May 2022 12:36 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 14 May 2022 12:36 PM IST
सार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स देने वाले यात्री इन दिनों काफी परेशान हैं। यात्रियों की शिकायत है कि उन्हें दो बार टोल टैक्स देना पड़ रहा है। वहीं टोल टैक्स कटने के दो दिन बाद उनके मोबाइल पर मैसेज पहुंच रहा है।

विज्ञापन
Toll tax being deducted twice, message coming after a day, No reply even on helpline 1033
Delhi-Meerut Expressway - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देेश के पहले 14 लेन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स कटने का मैसेज एक दिन बाद पहुंच रहा है। इसे लेकर एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोगों के दो बार बैलेंस कट जा रहा है। हेल्पलाइन नंबर 1033 पर कॉल करने पर भी समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है। अब सवाल यह है कि एक्सप्रेसवे से गुजरने पर हो रही असुविधा के लिए शिकायत करने कहां जाएं। 

विज्ञापन


दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले संजू मित्तल ने बताया कि काशी टोल प्लाजा से भोजपुर जाने पर दो बार बैलेंस कटने का मैसेज आया। ऐसा उनके साथ दो बार हो चुका है। हेल्पलाइन नंबर 1033 पर कॉल करने पर भी समाधान नहीं हो रहा है। हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने पर तय टोल दर वाहन चालक से ही पूछी जा रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: सहारनपुर में बड़ी कारवाई, हाजी इकबाल की 107 करोड़ की 125 संपत्तियां जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी केबल कटने से ज्यादा वसूला था टैक्स
गाजियाबाद के पास ऑप्टिकल फाइबर केबल कटने से टोल बाधित हो गया था। करीब एक सप्ताह तक लोगों से मेरठ से सरायकाले खां तक का टोल वसूला गया। लोगों की शिकायत अधिक आने पर उसे डूंडाहेड़ा तक रीसेट किया गया। इसके बाद भी टोल स्कैनर में लगातार शिकायतें आने का दौर चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed