फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tokyo Olympics: Priyanka became second Meerut player to take quota in Tokyo Olympics after shooter Saurabh Chaudhary

शूटर सौरभ चौधरी के बाद टोक्यो ओलंपिक में कोटा लेने वाली दूसरी मेरठी खिलाड़ी बनीं एथलीट प्रियंका

Sun, 14 Feb 2021 11:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Feb 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
Tokyo Olympics: Priyanka became second Meerut player to take quota in Tokyo Olympics after shooter Saurabh Chaudhary
अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रियंका गोस्वामी - फोटो : amar ujala

ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर - 3 निवासी 24 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने शनिवार को रांची में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रथम स्थान हासिल कर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय रेस वाकर ( पैदल चाल ) प्रियंका गोस्वामी ने नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। प्रियंका गोस्वामी ने अपने इवेंट में 20 किलोमीटर की वॉक 1:28:45 घंटे में पूरा कर नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पिछले साल राजस्थान की एथलिट भावना जाट ने 1:29:54 घंटे के साथ पूरी की थी।
विज्ञापन


मूल रूप से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के सागड़ी गांव की रहने वाली प्रियंका गोस्वामी परिवार के साथ 2006 में मेरठ आई थी। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में कोच गौरव त्यागी के अंडर में अभ्यास करते हुए आगे बढ़ना शुरु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने 2011 में प्रदेश स्तरीय एथलेटिक चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। पांच किलोमीटर की वॉक में स्वर्ण पदक लेने के साथ ही प्रियंका प्रदेश की बेस्ट एथलीट भी बनी। उसी साल नेशनल यूथ एथलेटिक चैंपियनशिप में भी पांच किमी वॉक में हिस्सा लिया और रजत पदक जीता।

साल 2011 से 2013 के दौरान अंडर-18 आयु वर्ग में ही प्रियंका ने तीन स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक और दो कांस्य पदक जीत लिया। जिसके बाद 10 किमी. व 20 किमी. पैदल चाल में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ते हुए पदक हासिल किए। कोच गौरव त्यागी को यकीन था कि प्रियंका एक दिन ओलंपिक जरूर खेलेगी।

हाल में रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड मिला
प्रियंका को पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड के लिए भी चुना गया था। बेंगलुरु में राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के कैंप में प्रशिक्षण करने के कारण प्रियंका लखनऊ में सम्मान समारोह में वो नहीं पहुंच सकी। प्रियंका गोस्वामी की राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेस वॉक में उपलब्धियों को देखते हुए ही उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया था।

रांची में ओलंपिक कोटा हासिल करने के बाद इस साल के टोक्यो ओलंपिक्स में रेस वॉक में भारत के पदक जीतने की उम्मीद और बढ़ गई है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेरठ का डंका बजाया है। कोच गौरव त्यागी व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने प्रियंका के कोटा हासिल करने पर बधाई दी। मेरठ से अभी तक शूटिंग में सौरभ कुमार व एथलीट प्रियंका गोस्वामी ओलंपिक के लिए कोटा हासिल कर चुकी हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed