फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tokyo Olympics: Meeruteians became a fan of Ravi Dahiya dhobi pachhaad move in 2014

टोक्यो ओलंपिक: जब रवि दहिया के खेल के मुरीद हो गए थे मेरठवासी, धोबी पछाड़ से चित्त किए थे पहलवान

Thu, 05 Aug 2021 12:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 05 Aug 2021 12:27 PM IST
सार

साल 2014 में रवि कुमार दहिया ने मेरठ में आयोजित गायत्री गोल्ड कप में एक लाख का इनाम जीता था। इस खेल में मेरठवासी उनके खेल के मुरीद हो गए थे। अपने धोबी पछाड़ दांव का इस्तेमाल कर रवि दहिया ने कई पहलवानों को चित्त कर डाला था।
 

विज्ञापन
Tokyo Olympics: Meeruteians became a fan of Ravi Dahiya dhobi pachhaad move in 2014
रवि कुमार दहिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में पदक पक्का करने वाले पहलवान रवि कुमार दहिया ने 2014 में रोहटा में हुए गायत्री गोल्ड कप में धोबी पछाड़ से पांच पहलवानों को चित कर दिया था। जूनियर होने के बावजूद सीनियर पहलवानों को हराकर इनाम के साथ लोगों का दिल जीत लिया था। ग्रामीण उनके खेल के मुरीद हो गए थे।

विज्ञापन


सितंबर 2014 में रालोद नेता सुनील रोहटा ने गायत्री गोल्ड कप के नाम से दंगल कराया था। छत्रसाल स्टेडियम की ओर से 57 किलोभार वर्ग में 17 साल के रवि दहिया ने कुश्ती दिखाई थी। सीनियर पहलवानों के बीच जूनियर रवि ने सबसे ज्यादा लेग अटैक व धोबी पछाड़ दांव का इस्तेमाल करके पहलवानों को चित कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद फाइनल में रवि ने सरूरपुर खुर्द के पहलवान अंकित पूनिया (20) को 10-6 से हरा दिया था। गायत्री गोल्ड कप के आयोजक सुनील रोहटा ने बताया कि ओलंपियन सुशील कुमार व रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने रवि दहिया के जीतने पर उसे एक लाख एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रवि ने दांव दिखाए तो लगा था ओलंपिक मेडल जीतेगा: अंकित
रवि दहिया से रोहटा के दंगल में हारने वाले अंकित पूनिया के नाम भी कुश्ती में कई बड़ी उपलब्धियां है। वह खेल कोटे से सीआईएसएफ में हेड कांस्टेबल है। पुलिस गेम्स में स्वर्ण, रजत व कांस्य समेत चार मेडल जीत चुके है। अंकित ने बताया कि रवि के दांव के आगे वह टिक नहीं सके थे, उसी समय लग गया था कि रवि एक दिन देश के लिए ओलंपिक में मेडल जीतेगा।

अंकित पूनिया के कोच गौरव ने बताया कि 2014 के दंगल में देखा कि रवि का स्टेमिना व विपक्षी पहलवान पर उसकी पकड़ बहुत   अच्छी है। वह पहले विपक्षी पहलवान को खूब थकाता था और उसके बाद उसे गिराकर मजबूत पकड़ से उठने नहीं देता था। 

रवि से स्वर्ण पदक की उम्मीद
गायत्री गोल्ड कप के आयोजक रालोद नेता सुनील रोहटा ने बताया कि  रवि कीजीत से खुशी हुई है। उन्हें पूरा भरोसा है कि वह स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed