{"_id":"5f74edad8ebc3e9bbb18c82f","slug":"today-will-get-best-after-date-written-sweets-city-news-mrt503897851","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से मिलेंगी बेस्ट बिफॉर तारीख लिखी मिठाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से मिलेंगी बेस्ट बिफॉर तारीख लिखी मिठाइयां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। ग्राहक आज से दुकान में सजी मिठाइयों पर बेस्ट बिफॉर डेट (खाने योग्य रहने की तारीख) चेक कर पाएंगे। इसे मिष्ठान विक्रेताओं और हलवाइयों को अनिवार्य रूप से लिखना होगा कि मिठाई कितने दिन तक खाने योग्य है। हालांकि अभी मिठाई पर निर्माण की तारीखलिखना अनिवार्य नहीं हुआ है। नए नियम से दो से तीन फीसदी मिष्ठान विक्रेताओं को छोड़ बाकी अनजान हैं।
त्योहारी सीजन में करते हैं मनमानी
त्योहारी सीजन में मिष्ठान की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में विक्रेता 15 से 20 दिन पुरानी मिठाई भी बेचते हैं। सदर और आबूलेन स्थित कुछ मिष्ठान विक्रेताओं ने आदेश का पालन शुरू कर दिया है।
ये बोले व्यापारी
ग्राहक, व्यापारी दोनों के लिए जरूरी
सभी मिष्ठाइयों के डिब्बों पर ग्राहक को बेस्ट बिफॉर की तारीख लिखकर देनी होगी। यह ग्राहक और व्यापारी दोनों के हित में है। बृहस्पतिवार को सभी ट्रे पर चिट लगा दी जाएंगी।-नीरज अरोड़ा, प्रोपराइटर, प्रेम स्वीट्स, सदर।
विज्ञापन
नए नियमका पालन किया जाएगा
ग्राहक को मिठाई खरीदते समय पता होना चाहिए कि जिस मिठाई को घर ले जा रहा है वह कितने दिन तक खाने योग्य है। मिठाई के डिब्बों के साथ ट्रे पर भी तारीख के स्टीकर लगाए जाएंगे। - सुनील गुप्ता, प्रोपराइटर, श्रीरामचंद्र सहाय, आबूलेन।
ये बोले ग्राहक
जानकारी होना बहुत जरूरी
मिठाई खरीदते समय बहुत से व्यापारी ताजी मिठाई बताते हैं। हालांकि एक दिन में बदबू आने लगती है। कई बार पेट खराब हो जाता है। नए नियम से पता लग जाएगा कि मिठाई कितने दिन खाने योग्य है।- राजीव त्यागी, ग्राहक
ग्राहक को नहीं दे पाएंगे धोखा
मिठाई विक्रेता तारीख दर्ज होने से ग्राहकों से धोखा नहीं कर पाएंगे। अब ग्राहक आसानी से समझ जाएंगे कि कितने दिन मिठाई खाने योग्य रहेगी।-सुरभि, ग्राहक
त्योहारी सीजन में ज्यादा गड़बड़
त्योहारी सीजन में ग्राहकों को सर्वाधिक समस्या का सामना करना पड़ता है। विक्रेता ताजी बताकर पुरानी मिठाई पकड़ा देते हैं। -राहुल कुमार, ग्राहक
वर्जन
दुकानदार पुरानी मिठाई नहीं बेच पाएंगे। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम इस संबंध में लोगों को जागरूक करेगी। इस संबंध में अभियान भी चलाया जाएगा। नियम विरुद्ध पाए जाने पर व्यापारियों पर कार्रवाई की जाएगी।-अर्चना धीरान, अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन